राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के लिए दुखद खबर सामने आई है। 2019 में राजस्थान के मांडलगढ़ सीट से विधायक और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक धाकड़ की मौत हो गई।
लोकसभा चुनाव 2024 को व्यापक दृष्टि से देखा जा रहा है। इसके संभावित परिणामों का असर न सिर्फ राष्ट्र की सीमाओं बल्कि उसके बाहर भी दिखेगा। एस गुरुमूर्ति का कहना है कि इसके नतीजे वैश्विक मंच पर भारत के मूल्यों की पुन: पुष्टि का संकेत देंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा 8 घंटे में 13 नक्सलियों को मार गिराया है। इस बड़ी सर्जरी से नक्सलियों में भी दहशत मच गई है।
मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। मथुरा से प्रत्याशी बदला गया है।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। लेकिन उन्होंने हालही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि वे कैंसर से पीड़ित हैं। इस कारण वे चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो पाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड सीट से नामांकन भरा है। इस मौके पर उन्होंने रोड शो निकाला। प्रियंका गांधी उनके साथ मौजूद रहीं।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने उत्तराखंड में रैली किया। पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
टैक्स वसूली को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना कर रहे कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 होने तक कांग्रेस के खिलाफ 3500 करोड़ रुपए वसूलने के लिए कार्रवाई नहीं की जाएगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की विधायक अनुभा मुंजारे को उनके पति कंकर मुंजारे ने लोकसभा चुनाव तक घर से बाहर रहने के लिए कहा है। कंकर बसपा प्रत्याशी हैं।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज रविवार (31 मार्च) को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 हेतु 9वीं सूची में राजस्थान की भीलवाड़ा सीट के लिए दामोदर अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाई है।