एक चौथाई पंजीकृत अनिवासी भारतीय मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में किया था मताधिकार का इस्तेमाल। राजधानी दिल्ली में एनआरआई मतदाताओं की संख्या 336 है। इनमें 231 पुरुष और 105 महिलाएं।
उत्तर प्रदेश 11 सीटों पर उपचुनाव में होने हैं जिसके लिए भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन सीटों पर कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अजब-गजब हरकतों के लिए जाने जाने वाले नीटू शटरांवाला को भले ही अपने परिवार में 9 मतदाता होने के बावजूद लोकसभा चुनाव में कुल 5 वोट ही मिले, लेकिन वह इससे विचलित नहीं हैं और अब वह फगवाड़ा (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मैदान में हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गईं। इनकी मौजूदगी में आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में एक जनसभा भी की।
भाजपा के स्टार प्रचारक निभास सरकार ने गुरुवार दोपहर को नादिया जिले के रानाघाट में आत्महत्या कर ली। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान ट्विटर पर रानाघाट में हनुमान बनकर पार्टी का प्रचार कर रहे निभास का फोटो शेयर किया था
बॉम्बे हाई कोर्ट के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि कर्नाटक में जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें वे सीटें भी शामिल हैं जहां के विधायकों को हाल में अयोग्य करार दिया गया है।
ओम बिरला रविवार की रात नई दिल्ली से इंदौर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच एच-1 के कूप संख्या सी-पांच में सफर कर रहे थे। उनके बगल वाले कूप में कुछ युवक भी सफर कर रहे थे।
स्मृति ईरानी ने अमेठी में जीत का बताया राज, लोकसभा चुनाव से पहले ये काम किये।
देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार रात निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थीं। कंचन ने मुंबई में आखिरी सांस ली। कंचन किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अफसर थीं।