मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 12 उम्मीदवारों के नाम हैं। मथुरा से प्रत्याशी बदला गया है। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बुधवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। बसपा ने 12 प्रत्याशियों के नाम बताए हैं। पार्टी ने मथुरा से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। मायावती ने गाजियाबाद से नंद किशोर पुंडीर को मैदान में उतारा है। वहीं, लखनऊ सीट से सरवर मलिक को टिकट मिला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मायावती अकेले चुनाव लड़ रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। यहां सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं। बसपा की तीसरी लिस्ट में गाजियाबाद, अलीगढ़, उन्नाव और लखनऊ सहित कुछ अन्य सीटों के उम्मीदवार बताए गए हैं। बसपा ने मथुरा लोकसभा सीट से कमलकांत उपमन्यु की जगह सुरेश सिंह को मैदान में उतारा है। सुरेश सिंह का मुकाबला एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी से होगा।

बसपा ने इन्हें दिया टिकट

  • गाजियाबाद: नंदकिशोर पुंडीर
  • अलीगढ़: हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय
  • मथुरा: सुरेश सिंह
  • मैनपुरी: डॉ. गुलशन देव शाक्य
  • खीरी: अंशय कालरा रॉकी
  • उन्नाव: अशोक कुमार पांडे
  • मोहनलालगंज: राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान
  • लखनऊ: सरवर मलिक
  • कन्नौज: इमरान बिन जफर
  • कौशांबी: शुभ नारायण
  • लालगंज: डॉ इंदु चौधरी
  • मिर्जापुर: मनीष त्रिपाठी