चिराग ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर लोकसभा अध्यक्ष के उस फैसले को चुनौती दी है जिसमें उनके चाचा पशुपति पारस की अगुवाई वाले गुट को सदन में एलजेपी के तौर पर मान्यता दी है।
17वीं लोकसभा का यह छठवां सेशन है। लोकसभा सचिवालय के ज्वाइंट डायरेक्टर बैकुंठनाथ महापात्रा ने बताया कि यह सत्र 13 अगस्त को समाप्त होगा।
लोकसभा स्पीकर ने कहा कि संसद सचिवालय के कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाया गया है। 445 सदस्यों ने अलग से वैक्सीन लगवाया है। बाकी बचे कर्मचारियों व सदस्यों का जल्द वैक्सीन लगवाया जाएगा।
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को काबू में करने केंद्र और राज्य सरकारें कड़े एक्शन ले रही हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया गया है, तो कहीं राज्य यह मियाद धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। जिन शहरों में संक्रमण का खतरा अधिक हैं, वहां टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए केस सामने आए हैं। हालांकि 3.37 लाख लोग रिकवर भी हुए। आइए जानते हैं संक्रमण की चेन तोड़ने विभिन्न राज्यों के एक्शन प्लान...
चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर नतीजे भी आज यानी 2 मई को आ रहे हैं। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। आज ही प बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के नतीजे आ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। यानी बुधवार को यहां चुनावी शोरगुल थम जाएगा। इस चरण में 6 जिलों की 45 सीटों पर 342 उम्मीदवार मैदान में हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां तृणमूल कांग्रेस से अधिक वोट प्रतिशत मिला था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में दो चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां लोकसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है। बता दें कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है। उनका निधन भी पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुआ था।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार को बुधवार को बड़ा झटका लगा। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हो गया। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया। इसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने वॉकआउट कर दिया।
केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक पास करा लिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने इसे पेश किया था। इस बिल के मुताबिक, दिल्ली में उपराज्यपाल के अधिकार बढ़ जाएंगे। वहीं, इस बिल के पास होने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में GNCTD अमेंडमेंट बिल पास होना दिल्ली के लोगों का अपमान है।
एम्स की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 19 मार्च को कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें निगरानी में रखने के लिए 20 मार्च को AIIMS कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया। अब वे बेहतर हैं।