मास्टर ब्लास्टर और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार ली। सचिन के बॉडीगार्ड छुट्टी परअपने गर आए हुए थे। मंगलवार रात उन्होंने अपने सिर में गोली मार ली। 

मुंबई। पूर्वक्रिकेटर और मास्टर ब्लास्टरसचिन तेंदुलकर के बाडीगार्ड को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने मंगलवार रात सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जामनेर शहर के जलगांव रोड स्थित गणपति नगर में तेंदुलकर के बॉडीगार्ड प्रकाश गोविंदा कापड़े (37) का घर है। वह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसआरपीएफ के जवान थे प्रकाश कापड़े
सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड प्रकाश गोविंद कापड़े की भर्ती एसआरपीएफ के जवान के रूप में की गई थी। पोस्टिंग के बाद से वह मुंबई में सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात थे। वह 8 दिन की छुट्टी पर अपने घर जमानेर स्थित गणपति नगर आए थे। 

पढ़ें UP में 5 कत्ल के बाद सनकी युवक ने की खुदकुशी, पहले पत्नी की हथौड़े से ली जान, मां को मारी गोली और बच्चों...

आधी रात खुद को मार ली गोली
तेंदुलकर के बॉडीगार्ड प्रकाश कापड़े ने आधी रात को घर में ही अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। इस दौरान सभी लोग सो रहे थे। अचानक फायर की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली तो लोग दौड़े। प्रकाश के कमरे में घर वाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। लोग उसे किसी तरह अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे
प्रकाश के परिवार में माता-पिता के साथ पत्नी और दो बच्चे भी हैं। सभी प्रकाश के इस कदम से सदमे में हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो। प्रकाश ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है। जामनेर पुलिस स्टेशन के इंसपेक्टर किरण शिंदे और उनकी टीम मौके पर पहुंची है। इसके बाद प्रकाश कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामनेर शहर के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि आत्महत्या का कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। घटना से परिवार के लोग स्तब्ध है।