यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 45 साल के आदमी ने अपने पूरे परिवार को मौत के नींद सुला दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी मौत के गले लगा लिया।

UP: यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 45 साल के आदमी ने अपने पूरे परिवार को मौत के नींद सुला दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी मौत के गले लगा दिया। सीतापुर के रहने वाले अनुराग सिंह ने के द्वारा किए गए कत्ल ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। इस खौफनाक घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग ये सोचने के लिए मजबूर हो गए की आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि एक इंसान को ऐसा खौफनाक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी अनुराग सिंह ने सबसे पहले अपनी मां सावित्री देवी (62 साल) को गोली से भून दिया। इसके बाद उसने पत्नी प्रियंका सिंह (40 साल) सबसे बड़ी बेटी आष्वी सिंह (12 साल) बेटा अनुराग और छोटी बेटी आरना (8 साल) को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे अनुराग ने पत्नी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल किया, जबकि बच्चों को घर के छत से नीचे धकेल दिया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर INDIA ब्लॉक को कितना फायदा? जानें हर जरूरी बात

घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की

घटना मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। पुलिस के शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी नशेड़ी था और मानसिक रूप से परेशान रहता था।इस घटना पर सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह (उम्र- 45 वर्ष) है। उसने खुद को मौत के घाट उतारने के पहले अपने परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल कितने संपत्ति के है मालिक, जानें हर महीने कितनी मिलती है सैलरी?