चुनाव आयोग ने 11 राज्यों की 14 विधासनभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे।
मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव ने साबित कर दिया कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, उन्हें जनता ने गद्दार की श्रेणी में नहीं रखा। हालांकि यह तय था कि भाजपा सरकार बनी रहेगी, लेकिन कांग्रेस को बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने जैसी फीलिंग आ रही थी। देखिए जीत के बाद किसने कैसी प्रतिक्रिया दी...
मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव ने साबित कर दिया कि जनता कांग्रेस सरकार से खुश नहीं थी। वहीं, यह भी तय हो गया कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए, उससे भी जनता को कोई फक नहीं पड़ा। शिवराज सरकार बची रहेगी...इसे लेकर पहले से ही कोई बड़ी आशंका नहीं थी। कमलनाथ को उम्मीद थी कि कोई चमत्कार होगा और कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी, लेकिन यह सिर्फ ख्याली पुलाव साबित हुआ।
बिहार विधानसभा चुनाव में चल रही रस्साकसी में आज फैसले की घड़ी है। आज बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के बाद मतगणना होगी। बिहार में तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके साथ ही मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना ही आज होगी।
28 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में मगंलवार को प्रदेश के 63.68 लाख वोटर्स किसका मंगल करते हैं यह दिलचस्प होगा। मतदान के लिए कुछ घंटे ही रह गए है। इन उपचुनावों में शिवराज सिंह चौहान जहां सरकार को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। तो शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के 14 मंत्री भी चुनावी मैदान में है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में कोविड-19 की सरकारी गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नेताओं में सबसे पहले विधायक कुणाल चौधरी पॉजिटिव मिले थे। यह सिलसिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होते हुए अब पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह तक आ पहुंचा है।
भाजपा ने 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 3 राज्यों की 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इन 9 सीटों में उत्तर प्रदेश की 6, कर्नाटक की दो और नगालैंड की 1 सीट शामिल है। इससे पहले 11 अक्टूबर को भाजपा ने विधानसभा उप चुनावों के लिए 5 राज्यों की 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे।
भाजपा ने विधानसभा उप चुनावों के लिए 5 राज्यों की 16 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जिन राज्यों में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं, उनमें छत्तीसगढ़ (1 सीट), गुजरात (7 सीट), झारखंड (2 सीट), मणिपुर (4 सीट), और ओडिशा (2 सीट) शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर समेत कई प्रदेशों की 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा कर दी। चुनाव 3 नवंबर को होंगे। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। जबकि 16 अक्टूबर को नामांकन करने की अंतिम तारीख होगी। बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। खासकर, ज्योतिरादित्य सिंधिया की ताकत का इस उप चुनाव फैसला का देगा।