रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध (Russia Ukraine War) को 23 मार्च को 28 दिन हो गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने अब तक 15000 से अधिक सैनिक खोए हैं। यह संख्या अफगानिस्तान में उसके 10 साल चले युद्ध में मारे गए सैनिकों से अधिक हो गई है। वहीं, अमेरिका ने कहा है कि रूसी सैनिकों के हौसले धीरे-धीरे पस्त पड़ते जा रहे हैं।