आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कर कमलों द्वारा सुभाष नगर स्टेशन पर भोपाल मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सम्पन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा- 'भोपाल मेट्रो में आपका स्वागत है, जब सुनेंगे तो अच्छा लगेगा'।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के जन सेवा मित्रों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा- 'युवा जन सेवा मित्र देश और प्रदेश के विकास व जन कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है, लेकिन इसमें भी वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं है।
मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अलीराजपुर के दौरे पर थे। यहां मुख्यमंत्री ने 905 करोड़ की लागत की उद्वहन सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया।
इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में मध्यप्रदेश को देश का बेस्ट स्टेट का अवॉर्ड मिला। जिसे इंदौर के शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्राप्त किया। यह अवॉर्ड भारत की महामहिम यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को दिया है।
दूसरी लिस्ट में भी अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी विधानसभा प्रत्याशी पार्टी ने बनाया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इसे तैयार करने में 2,141.85 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
किसान मुख्यमंत्री ने लांच की 'मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना'। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले की किसान नमिता का ऑनलाइन फार्म भरवाकर इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा स्थापित हो रही है, जिसका अनावरण सीएम शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर 2023 को करेंगे। विश्व को शांति और एकता का संदेश देगा ये 'स्टैच्यू ऑफ वननेस'।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश दौरे के दौरन कहा-सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना लागू करके भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को परेशानी में डाल दिया है। चुनाव के बाद सभी उनसे झगड़ा करेंगे।