मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह पत्रकार समागम को संभोधित करते हुए कहा- '65 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकार एवं उनकी पत्नी का पूरा प्रीमियम भरेगी सरकार, पत्रकारों, आश्रितों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता ₹20 हजार से बढ़ाकर ₹40 की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जन अशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा- 'विकास का पॉवर स्टेशन है मध्य प्रदेश, यह विकास का ट्रेलर था, पिक्चर बाकी है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीमारू से मध्य प्रदेश को विकसित बनाया'
मध्य प्रदेश में एक और नया जिला बनाया जाएगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मैहर को प्रदेश का 57वां जिला बनाने का ऐलान किया। हालांकि सीएम ने यह घोषणा भोपाल से वर्चुअली संबोधित करते हुए की है।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उज्जैन संभाग के लिए नीमच से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने नीमच पहुंचे। उन्होंने CM शिवराज सिंह चौहान की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा- 'शिवराज नेता कम, जनसेवक ज्यादा हैं'।
मध्य प्रदेश में अब उज्जैन के महाकाल लोक के बाद ओरछा में भी भव्य और अलौकिक श्री रामराजा लोक बनेगा। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका शिलान्यास किया। जो 143 करोड़ रुपए की लागत बनकर तैयार होगा। यह श्री रामराजा लोक 12 एकड़ में बनेगा।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को चित्रकूट में पहली जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई।इस दौरान उन्होंने कहा- 'मध्य प्रदेश सालों पहले बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। CM शिवराज सिंह चौहान ने 2023 में इसे उत्तम राज्य बना दिया है।'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए विशेष पूजा-पाठ प्रारंभ किया।सीएम ने कहा- संकट की इस घड़ी में सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अचानक से राज्यभवन पहुंचे और राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल से सौजन्य भेंट की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कई तोहफे दिए हैं। एमपी में रहने वाली बहनों के लिए सीएम ने कई घोषणाएं की हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर पहुंचे। यहां सीएम ने ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी कॉलोनी अब अनाधिकृत नहीं रहेगी। प्रदेश में आज से सभी अनाधिकृत कॉलोनी वैध होंगी। मकान हमारा बुनियादी अधिकार है। हर गरीब के पास अपना एक मकान होना चाहिए।