श्रीलंका में पासपोर्ट बनवाने के लिए दो दिन से लाइन में लगी महिला ने बच्ची को जन्म दिया। वह विदेश जाकर पति के साथ नौकरी करना चाहती है। दूसरी ओर पेट्रोल पंप के बाहर इंतजार कर रहे एक 60 साल के वृ्द्ध की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के अमरावती में 21 जून को हुई केमिस्ट उमेश प्रहलाद राव कोल्हे की हत्या की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके पीछे ISIS से इंस्पायर्ड गैंग का हाथ माना जा रहा है।
Sri Lanka vs Australia 2nd ODI: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। जिसके दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार जीत दर्ज की।
वन डे और टी 20 मैच खेलने श्रीलंका जा रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women cricket team) की कप्तानी की जिम्मेदारी ऑल-राउंडर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को मिली है। स्मृति मंधाना को डिप्टी कैप्टन बनाया गया है। झूलन गोस्वामी को टीम में जगह नहीं मिली है।
श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। लोग महीनों से सड़कों पर हैं। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच बीते दिनों खूनी संघर्ष के बाद देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को इस्तीफा देना पड़ा था। अब उनके भाई और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।
ऑपरेशन ब्लूस्टार (Operation blue star) की बरसी पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे लगाए गए हैं। दूसरी ओर श्रीलंका की सरकार संविधान संसोधन की तैयारी कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को भरोसा दिलाया है कि भारत फर्टिलाइजर की सप्लाई जारी रखेगा। राजपक्षे ने कहा कि फर्टिलाइजर की खेप कोलंबो पहुंचने के 20 दिनों के भीतर इसे देश के किसानों में बांटा जाएगा।
विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि की मदद करने जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक ने यह मंशा जताई है कि जब तक श्रीलंका को कोई दीर्घकालीक मदद नहीं मिल जाती, तब तक फिलहाल विश्व बैंक मदद करेगा।
IPL का 2022 फाइनल मुकाबला रविवार (29 मई ) को खेला जाएगा। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि इस बीर IPL को नया चैंपियन मिलेगा। गुजरात नई टीम है वहीं, राजस्थान रॉयल 2008 में खिताब अपने नाम कर चुकी है।
आर्थिक तौर पर पाकिस्तान भी श्रीलंका के रास्ते पर बढ़ता जा रहा है। मुफ्त की योजनाओं ने पाकिस्तान का बंटाढार कर दिया है। रही सही कसर राजनीतिक उठापटक और रूस-यूक्रेन के ने पूरी कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि गेहूं का उत्पादन घटने और यूक्रेन से इम्पोर्ट न हो पाने से पाकिस्तानी रोटी-रोटी को मोहताज हो सकते हैं।