Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में एशियानेट न्यूज-सीफोर ने 23 सितंबर 2022 से 10 अक्टूबर 2022 के बीच प्री-पोल सर्वे यानी चुनाव पूर्व सर्वेक्षण किया। इसकी फाइनल रिपोर्ट में भाजपा एक बार फिर राज्य की सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। वहीं, दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए आप मुसीबत बनती दिख रही है।