पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार के उस विधेयक को रद्द कर दिया है जिसमें निजी क्षेत्र की नौकरियों में राज्य के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्य कर दिया गया था।
निजी क्षेत्र की नौकरियों में राज्य के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण को अनिवार्य करने के विवादित आदेश को कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
HSSC Group D CET 2023: उम्मीदवार ग्रुप डी सीईटी आंसर की पर अपनी ऑब्जेक्शन hssc.gov.in पर जमा कर सकते हैं। आज शाम 5 बजे तक का समय है।
HTET 2023 रजिस्ट्रेशन आज, 11 नवंबर, 2023 को समाप्त हो जाएगा। उम्मीदवार bseh.org.in पर समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
Haryana TET 2023 रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है। कैंडिडेट अब 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, 10 नवंबर थी। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से समय रहते आवेदन कर लें।
चंडीगढ़ के पंचकूला में मंगलवार देर रात नाइट क्लब में बाउंसरों और पार्टी करने वाले लड़के और लड़कियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं दोनों के बीच लाठी-डंडे और तलवारें चलीं।
दीपावली से 6 दिन पहले हरियाणा के नूंह में एक परिवार के चार चिराग बुझ गए। यानि चार मासूमों की मौत हो गई। बच्चों की जान किसी रहस्यमयी बीमारी की वजह से गई है। परिवार में पिछले दस दिन से चूल्हा तक नहीं जला है।
राजस्थान में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक होमगार्ड पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए। घटना में होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि जिन 372 पुलिसकर्मियों के एफआईआर पेंडिंग हैं, इन्हें निलंबित किया जाए।
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद टेम्परेचर में गिरावट महसूस हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि टेम्परेचर में अभी और गिरावट आएगी। सर्दी का अहसास भी जल्द शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या भी बढ़ेगी।