पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ आंसू गैस के गोले दागे जबकि प्रदर्शनकारी किसानों ने जवाब में पथराव किया। घटना हरियाणा के हिसार के खेड़ी चौपाटा की है।
हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली 23 साल की लड़की ने ऐसा कांड किया कि उसे महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा पुलिस सर्च कर रही है। खबर है कि वो बिहार भाग गई है।
ग्रामीण भारत बंद के शुरुआती कुछ घंटों के दौरान हरियाणा-पंजाब सीमा पर डेरा डाले हुए किसानों के एक समूह पर आंसू गैस के गोले दागे गए थे। कल अंबाला के पास शंभू सीमा पर भी किसानों और पुलिस के बीच काफी टेंशन का माहौल दिखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने गुरुग्राम मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की आधारशीला रखी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। 6000 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू होगी।
किसानों के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा सहित किसान समूह MSP के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
आपको बता दें कि साल 2020 में भी एक विशाल किसान मार्च का आयोजन किया गया था. उस वक्त पंजाब और अंबाला के आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किसान शंभू सीमा पर एकत्र हुए और दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए पुलिस अवरोधकों को तोड़ दिया था।
हरियाणा के आधा दर्जन से अधिक जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस, बल्क मैसेज और सभी प्रकार के डोंगल सर्विस को बैन कर दिया गया है। यह बैन 13 फरवरी तक प्रभावी रहेगा।
खाटू श्याम के दरबार में एक भक्त बड़े की अनूठे तरीके से हाजरी लगाने के लिए पहुंच रहा है। यहां कई भक्त रिंगस से पैदल जाते हैं। लेकिन एक भक्त अपने गृहनगर से ही गुलांटियां मारते हुए जा रहा है।
हरियाणा के पूर्व विधायक के ठिकानों से करोड़ों का खजाना निकला है। ईडी की रेड में 5 करोड़ से अधिक केश, विदेशी बंदूकें और सोना चांदी सहित करोड़ों के जमीन जयदाद के दस्तावेज मिले हैं।