आचार्य चाणक्य (Chanakya) की गिनती आज भी श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्हें एक राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और कुशल अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने नीति शास्त्र (Chanakya Niti ) में गृहस्थ जीवन को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य को विभिन्न विषयों का तो गहराई से ज्ञान था ही साथ ही व्यवहारिक जीवन की भी बहुत अच्छी समझ थी। उन्होंने मानव हित में कई शास्त्र लिखें। इनमें से नीति शास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। चाणक्य की नीतियां इतने समय के बाद आज भी मनुष्य का मार्गदर्शन करने का काम करती हैं। आचार्य चाणक्य ने कुछ गुणों के बारे में बताया है, जिस स्त्री में ये गुण होते हैं उसका पति बहुत भाग्यशाली होता है। आगे जानिए उन गुणों के बारे में…

धर्म परायण वेदों को जानने वाली
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री धर्म का पालन करने वाली और वेदों का ज्ञान रखने वाली होती है, वह सही और गलत का भेद भली प्रकार से से समझती है। ऐसी स्त्री स्वयं के साथ पूरे परिवार का मान-सम्मान बढ़ाती है। ऐसी स्त्री अपनी संतान को भी अच्छे संस्कार देती है। इस तरह से वह अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को भी सत्कर्मों की ओर प्रेरित करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विनम्रता और मीठी वाणी का गुण
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस स्त्री में विनम्रता का गुण होता है। उससे विवाह करने वाला व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसी स्त्री अपने व्यवहार व वाणी से सभी का दिल जीत लेती है और परिवार को संजोकर रखती है। ऐसे परिवार में झगड़े नहीं होते हैं और हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

धन का संचय करने वाली स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे समय में धन व्यक्ति के बहुत काम आता है इसलिए जिस व्यक्ति की पत्नी में धन के संचय करने की आदत होती है, वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को बुरा समय आने पर परेशान नहीं होना पड़ता है। वह संचित किए गए धन को अपने बुरे समय में उपयोग में लाता है और उसे किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: लाइफ में सक्सेस पाने के लिए सभी को याद रखना चाहिए ये 10 बातें

चाणक्य नीति: जिन घरों में होते हैं ऐसे काम वहां नहीं ठहरतीं देवी लक्ष्मी, बनी रहती है दरिद्रता

चाणक्य नीति: इन 8 पर कभी नहीं होता दूसरों के दु:ख-दर्द का असर

चाणक्य नीति: पैसों के मामले में रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान तो कभी नुकसान नहीं उठाएंगे

चाणक्य नीति: नौकरी और बिजनेस में चाहते हैं सफलता तो रखें इन 4 बातों का ध्यान