Chhath Puja 2022 Samagri List: छठ पूजा उत्तर भारत का सबसे प्रमुख त्योहार है। वैसे तो ये पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड आदि राज्यों में इसका वैभव देखते ही बनता है। लोगों को साल भर इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

उज्जैन. इस बार छठ पूजा (Chhath Puja 2022) का महापर्व 28 से 31 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन, अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य की पूजा की जाएगी। इस तरह ये पर्व 4 दिनों तक अलग-अलग परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में सूर्यदेव व छठी मैया को अनेक तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। जैसे फल, सब्जी, भोग आदि। इन चीजों के बिना छठ पूजा का पर्व अधूरा माना जाता है। आज हम आपको छठ पूजा में चढ़ाएं जाने वाले फलों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नारियल
नारियल एक ऐसा फल है, जिसका उपयोग हर शुभ काम में होता है। ये फल भी छठी मैया को अर्पित किया जाता है। नारियल का एक नाम श्रीफल भी है यानी देवी लक्ष्मी का फल। जब भी किसी देवी-देवता को ये फल चढ़ाते हैं तो कामना करते हैं कि देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर हमारे घर में निवास करें।

गन्ना यानी ईख
गन्ना भी छठ पूजा में चढ़ाये जाने वाले फलों में से एक है। इस समय गन्ने की नई फसल आती है इसलिए देवी-देवताओं को ये फल विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। इसे शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से हमें भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। मान्यता है कि छठ मैया को गन्ना चढ़ाने से हमारे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

केला
भगवान विष्णु को केले का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है। छठी मैया को भी ये फल जरूर चढ़ाया जाता है मान्यता है कि इससे हमारी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

सिंघाड़ा 
इस समय सिंघाड़े की फसल भी आती है। इसे मौसमी फल के रूप में छठी मैया को चढ़ाया जाता है। आयुर्वेद की दृष्टि से भी ये फल बहुत ही खास होता है। इस फल की खेती पानी में होती है। पानी चंद्रमा से संबंधित है। छठी मैया को सिंघाड़ा चढ़ाने से चंद्रमा से संबंधित शुभ फल मिलते हैं।

डाभ नींबू
ये एक खास तरह का नींबू होता है जो सामान्य नींबू से आकार में थोड़ा बड़ा होता है। ये भी एक तरह का फल होता है। ये नींबू छठी मैया को विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। 

ये है छठ पूजा की सामग्री (Chhath Puja 2022 Samagri List)
प्रसाद रखने के लिए बांस की दो टोकरी, बांस या फिर पीतल का सूप, दूध और जल का अर्घ्य देने के लिए एक लोटा, इनके अलावा थाली, पान, सुपारी, चावल, सिंदूर, घी का दीपक, शहद, धूप या अगरबत्ती, शकरकंदी, सुथनी, गेहूं, चावल का आटा, गुड़, ठेकुआ, व्रती के लिए नए कपड़े, 5 पत्तियां लगे हुए गन्ने, मूली, अदरक और हल्दी का हरा पौधा, बड़ा वाला नींबू, फल-जैसे सिंघाड़ा और केला, पानी वाला नारियल, मिठाईयां


ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2022: सतयुग से चली आ रही है छठ पूजा की परंपरा, ये हैं इससे जुड़ी 4 कथाएं


Chhath Puja 2022: क्यों किया जाता है छठ व्रत, क्या है इससे जुड़ी मान्यता, कौन हैं छठी मैया?

Chhath Puja 2022: छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर से, जानें किस दिन क्या होगा? पूजा विधि, नियम व अन्य बातें