गरुड़ पुराण में इस बात का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है कि किस तरह के कर्म इंसानों को स्वर्ग ले जाते हैं और किस तरह के कर्म करने वाले व्यक्ति को नर्क जाना पड़ता है।

उज्जैन. हिंदू धर्म के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करता है, उसे यमदूत स्वर्ग में लेकर जाते हैं। वहीं जिन लोगों ने अपने जीवन में सदा बुरे कर्म किए हैं और हमेशा दूसरे लोगों के बारे में अहित सोचा है, ऐसे लोगों को यमदूत नर्क लेकर जाते हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है कि किस तरह के कर्म इंसानों को स्वर्ग ले जाते हैं और किस तरह के कर्म करने वाले व्यक्ति को नर्क जाना पड़ता है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें…

ऐसे कर्मों को करने से होती है स्वर्ग की प्राप्ति
1. गरुड़ पुराण के अनुसार जिन लोगों का अपने इंद्रियों पर पूरा नियंत्रण होता है और वे अपने ऊपर क्रोध, भय और शोक को हावी नहीं होने देते। ऐसे लोग सदा स्वर्ग में जाते हैं।
2. वहीं जिन लोगों के भीतर स्त्री के प्रति कोई वासना नहीं होती। उनका मन स्त्रियों को देखकर विचलित नहीं होता और वे स्त्री को माता, बहन और पुत्री की नजरों से देखते हैं। इस तरह के लोग भी सदा स्वर्ग की तरफ गति करते हैं। 
3. ऐसे व्यक्ति जो सदा दूसरों के व्यक्तित्व में गुणों को देखते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। इस तरह के व्यक्ति को यमदूत सदा स्वर्ग में लेकर जाते हैं।
4. कुआं, तालाब, प्याऊ, आश्रम, मंदिर आदि का निर्माण करवाने वाले लोग भी मृत्यु के बाद स्वर्ग में जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे कर्मों को करने से होती है नर्क की प्राप्ति
1. जो व्यक्ति गरीब, असहाय, अनाथ, रोगी, बुजुर्ग आदि का मजाक बनाते हैं। इस तरह के लोगों को नर्क में काफी कठोर सजा मिलती है।
2. ऐसे लोग जो देवताओं और अपने पितरों की पूजा नहीं करते इनको भी नर्क में कड़ी यातनाओं को सहना पड़ता है।
3. ऐसे लोग जो सदा लोभ लालच में डूबे रहते हैं, स्त्री की हत्या करते हैं, दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करते हैं, झूठी गवाही देते हैं, कन्याओं को बेचते हैं, दूसरों से ईर्ष्या करते हैं। ऐसे लोग भी मृत्यु के बाद नर्क लोक में जाते हैं। 

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

बाल संवारते समय महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 4 बातें, नहीं तो सौभाग्य में आती है कमी

ये 3 काम करने से जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, इनसे हमेशा बचकर रहना चाहिए

वैदिक काल से चली आ रही है लकड़ी के खड़ाऊ पहनने की परंपरा, जानिए क्या है इसका वैज्ञानिक कारण?

पैर घसीटकर चलने से अशुभ फल देते हैं राहु और शनि, हमारी ये आदतें बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण

धर्म ग्रंथों से जानिए कैसे लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है