देवी गायत्री को वेदों की माता कहा जाता है। देवी गायत्री से संबंधित एक मंत्र भी है, जिसे गायत्री मंत्र कहा जाता है। इस मंत्र के जाप से पैसों की तंगी, नौकरी, बीमारी, बच्चों से जुड़ी समस्या आदि कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसलिए इसे महामंत्र की संज्ञा दी गई है।

उज्जैन. इस मंत्र के जाप से पैसों की तंगी, नौकरी, बीमारी, बच्चों से जुड़ी समस्या आदि कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसलिए इसे महामंत्र की संज्ञा दी गई है। गायत्री जयंती (20 जून, रविवार) के अवसर पर जानिए इस मंत्र से होने वाले फायदों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्र

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।

अर्थ- उस प्राणस्वरूप, दु:ख नाशक, सुख स्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देव स्वरूप परमात्मा को हम अन्तरात्मा में धारण करें। वह ईश्वर हमारी बुद्धि को सन्मार्ग पर प्रेरित करें।

गायत्री मंत्र के जाप से होने वाले फायदे
1. यदि किसी लड़के या लड़की के विवाह में देरी हो रही हो तो प्रत्येक सोमवार को गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करने से विवाह में आने वाले बाधाएं दूर हो सकती हैं।
2. गायत्री मंत्र का जाप स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद होता है। अगर किसी बच्चे को मन पढ़ाई में नहीं लगता तो उसे रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
3. संतान नहीं हो रही हो या फिर बच्चों से संबंधित कोई समस्या हो तो रोज सुबह गायत्री मंत्र का जाप करने से समस्या दूर हो सकती है।
4. अगर बीमार व्यक्ति के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो जल्दी ही उसकी हेल्थ में सुधार हो सकता है।
5. धन लाभ की इच्छा है तो देवी लक्ष्मी के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
6. अगर नौकरी या व्यापार में लगातार नुकसान हो रहा है तो फिर मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो हर शुक्रवार पीले कपड़े पहनकर गायत्री मंत्र का जाप करने से समस्या दूर हो सकती है।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

लगातार आ रही हैं परेशानियां तो करें लाल किताब के ये आसान उपाय, मिल सकती है राहत

सिर्फ खाने में ही नहीं ज्योतिषी उपायों में भी काम आता है गुड़, इससे दूर हो सकते हैं सूर्य से संबंधित दोष

उत्तम गुणों वाली संतान चाहते हैं तो करें इस खास मंत्र का जप, पूरी हो सकती है आपकी ये इच्छा

हनुमानजी के ये 5 उपाय दूर करते हैं ग्रहों को दोष और आपकी परेशानियां, प्रत्येक मंगलवार को करें

वैवाहिक जीवन में आ रही हैं परेशानियां तो इन 3 में से करना चाहिए कोई 1 उपाय