हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन की पूर्णिमा को होली (Holi 2022) का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म के सबसे प्राचीन उत्सवों में से प्रमुख उत्सव है। इस पर्व का महत्व धर्म ग्रंथों में भी मिलता है। इसलिए इसे वैदिक पर्व भी कहते हैं। इस बार 18 मार्च, शुक्रवार को होली खेली जाएगी।

उज्जैन. होली (Holi 2022) पर सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर सम्मान, प्यार और स्नेह का प्रदर्शन करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि होली सिर्फ रंगों का ही नहीं बल्कि रिश्तों का भी त्योहार है। रंग बिना कुछ कहे भी हमारे मन की भावनाएं व्यक्त कर देते हैं। इसलिए जब भी हम किसी को रंग-गुलाल लगाएं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें जिससे कि रिश्तों का मान-सम्मान बना रहे। आगे जानिए अपने से बड़े, छोटे और मित्रों का कौन-सा रंग लगाना चाहिए…

ये भी पढ़ें- Holi 2022: हर रंग में छिपे हैं लाइफ मैनेजमेंट के खास सूत्र, जानिए हमसे क्या कहते हैं ये रंग

बड़ों को सम्मान देते हुए ये रंग लगाएं
दादा-दादी, माता-पिता, बड़े भाई-बहन या फिर अपनी उम्र से बड़े कोई और रिश्तेदार हो, तो आप उन्हें पीले रंग का गुलाल लगाइए। पीला रंग आस्था, त्याग और विश्वास का प्रतीक है। जब आप अपने बड़ों को इस रंग से रंगेंगे, तो इसका मतलब साफ होगा कि आप उन्हें सम्मान देते हैं। उनके प्रति आस्था और विश्वास भी रखते हैं। उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और हमेशा उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्तों के लिए ये रंग है खास
दोस्तों के लिए हरा, सफेद और नीला रंग सबसे अच्छा है। हरा सम्पन्नता का, सफेद शांति का और गहरा नीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। अच्छे दोस्तों की खासियत है कि वो अपने दोस्तों के लिए हमेशा सम्पन्नता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा ही चाहते हैं। ये भावनाएं आपकी दोस्ती को और ज्यादा खास बनाएगी।

अपने से छोटों को ये रंग लगाएं
छोटे बच्चे, छोटे भाई-बहन या और अपनी उम्र में छोटे रिश्तेदार को हरा रंग लगाइए। हरा सम्पन्नता का प्रतीक है और ये आपके आशीर्वाद और स्नेह के रूप में आपकी भावनाओं को अभिव्यक्त करेगा।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: आंध्रप्रदेश में है भगवान नृसिंह का हजारों साल पुराना मंदिर, मान्यता है कि इसे प्रह्लाद ने बनवाया था

पति या प्रेमी को रंगें इस रंग में
पति या प्रेमी को आप लाल और हल्का नीला रंग लगाइए। लाल रंग प्रेम और आक्रमकता दोनों का प्रतीक है, यह रंग बताएगा कि आप के रिश्ते में पहले की तरह आज भी वैसा ही प्रेम और गर्माहट है। नीला रंग धैर्य और भरोसे का रंग है। इन दोनों भावों की रिश्तों में बहुत जरूरत है। 

पत्नी या प्रेमिका के लिए ये रंग है विशेष
चूंकि इस त्योहार में प्यार के साथ-साथ थोड़ी शरारत भी छुपी होती है। इसलिए ये पर्व पति-पत्नी व प्रेमी-प्रेमिका को लुभाता रहा है। पत्नी या प्रेमिका के इस प्यार के रिश्ते को आप होली के दिन लाल और केसरिया रंग से रंगें। यह रंग आपके जीवन में प्रेम, उत्साह, खुशहाली और विश्वास लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें...

Holi 2022: मथुरा के इस गांव में धधकती हुई अग्नि के बीच चलकर निकलते हैं पंडाजी, 10 बार कर चुके हैं ये कारनामा


Holi 2022: बिजनेस-नौकरी के अनुसार इन खास रंगों से खेलें होली, किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ

Holi 2022: शिवजी-कामदेव और श्रीकृष्ण-पूतना से भी जुड़ी है होली की परंपरा, जानिए कथाएं व रोचक बातें

Holi 2022: बरसाने में खेली जाती है लट्‌ठमार होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा, क्या आप जानते हैं ये खास बातें?

Holika Dahan 2022: अमर होने हिरण्यकश्यप ने मांगे थे खास वरदान, लेकिन वो अपने पुत्र को क्यों मारना चाहता था?