मकर संक्रांति के एक दिन पहले यानी 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर आदि क्षेत्रों में लोहड़ी (Lohri 2022) का पर्व मनाया जाता है। ये पंजाबियों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोहड़ी की शाम को सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठे होकर आग जलाते हैं और इसके इर्द-गिर्द नाचते-गाते हैं।

उज्जैन. लोहड़ी (Lohri 2022) पर अग्नि देवता को खुश करने के लिए अलाव में गुड़, मक्का, तिल व फूला हुआ चावल जैसी चीजें भी चढ़ाई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि अलाव की इस अग्नि से हमारे जीवन से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और जीवन में खुशियों का वास होता है। इस मौके पर कुछ पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं, जो इस दिन को और भी यादगार बना देते हैं। आगे जानिए इन खास व्यंजनों के बारे में…

मक्के की रोटी और सरसों का साग
ये पंजाबियों का सबसे प्रिय भोजन है, इसलिए लोहड़ी के मौके पर इसे जरूर बनाया जाता है। सरसों के पत्ते फोलेट, आयरन और ऐसे ही कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इस डिश में पंजाबी मसालों का परफेक्ट फ्लेवर पाया जाता है और उसके ऊपर घर का बना स्वादिष्ट सफ़ेद मक्खन इसके स्वाद को दुगना कर देता है। साथ में मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन इसे और भी यादगार बना देते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ही ये पचने में भी आसान होता है।

आटे के लड्डू
ये उत्तर भारत की प्रमुख मिठाइयों में से एक है। इसे बनाने के लिए आपको मुख्यतौर पर केवल तीन चीजों की अवश्यकता पड़ती है- आटा, गुड़ और घी। इसके अलावा आप अपने मुताबिक इसमें कोई भी मेवा मिला सकते हैं। चूंकि गुड़ फसल के त्यौहार में बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इस मिठाई को बनाने की भी बेहद मान्यता है। ये काफी हेल्दी भी होता है। गुड़, घी और सूखे मेवे सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखते हैं।

गुड़ के लड्डू या गजक
गुड़े के लड्डू और गजक के बिना तो लोहड़ी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। ये पंजाब की एक पारंपरिक मिठाई है। सर्दी के मौसम में यह आपको सभी बाज़ारों में बेहद आसानी से मिल जाएगी क्योंकि ठंड में यह आपको स्वस्थ रखती है और सर्दी से भी बचाती है। आमतौर पर इसे, लोहड़ी की रात में, परिवार के सदस्यों के साथ अलाव के आसपास इकट्ठा होकर खाया जाता है।

पिन्नी
पारंपरिक पिन्नी के बिना पंजाबियों का त्योहार फीका सा लगता है। सर्दियों में खुद को हेल्दी रखने के लिए बड़े-बुजुर्ग गोंद की पिन्नी का सेवन करने की सलाह देते हैं। गोंद की पिन्नी हल्दी होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा लोहड़ी के लिए देसी घी से बनी खासतौर पर आटा पिन्नी, अलसी पिन्नी, बेसन पिन्नी और पंजीरी की पिन्नी भी बनाई जाती है। सर्दियों में इसे खाने से इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है इसमें मखाने, गोंद, कमर कस, खरबूजे के बीज, ड्राई फ्रूट होते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होते है।


लोहड़ी की ये खबरें भी पढ़ें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Lohri 2022: लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है इस पंजाबी योद्धा को, इनके बिना अधूरा होता है ये उत्सव

Lohri 2022: क्यों मनाते हैं लोहड़ी पर्व? देवी सती और भगवान श्रीकृष्ण की कथाएं जुड़ी हैं इस उत्सव से

Lohri 2022: 13 जनवरी को मनाया जाएगा लोहड़ी पर्व, ये है हंसने-गाने और खुशियां बांटने का उत्सव