Mahakal Lok: 11 अक्टूबर, मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्जैन में महाकाल लोक प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भर के लगभग 25 हजार मंदिरों में दीपक लगाएं जाएंगे और साज-सज्जा की जाएगी। 

उज्जैन. इस बार दीपावली 24 अक्टूबर है लेकिन उज्जैन में ये पर्व 11 अक्टूबर को भी मनाया जाएगा। मौका होगा महाकाल लोक (Mahakal Lok) प्रोजेक्ट के लोकार्पण समारोह का। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सहित देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस मौके पर प्रदेशभर के करीब 25 हजार मंदिरों में दीप सज्जा और भजन-कीर्तन होंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल हो या वे लाइव इस कार्यक्रम को देख सकें, इसके तैयारियां की जा रही हैं। घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे भी अपने घरों में दीपक जलाएं। 

5 दिन तक मनाया जाएगा लोकार्पण कार्यक्रम
महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम 5 दिन पहले से शुरू हो जाएंगे। इस इवेंट को अधिक से अधिक लोक देख सकें, इसके लिए आस-पास के गांवों में बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई जाएंगी। सबसे ज्यादा फोकस शिव मंदिरों की ओर रहेगा। प्रदेश में 23 हजार सरकारी मंदिर व ट्रस्ट हैं। 2 हजार से ज्यादा मंदिरों की देखरेख निजी स्तर पर की जाती है। इन मंदिरों में 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। वहीं, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन भी किए जाएंगे।

उज्जैन ही नहीं भोपाल और इंदौर में भी होगा सीधा प्रसारण
महाकाल लोक प्रोजेक्ट का सीधा प्रसारण उज्जैन के आस-पास के गांवों में तो होगा ही साथ ही इंदौर और भोपाल में इसे देखने के लिए एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम को देख सकें। इंदौर के मंदिर में भी खास आयोजन इस दिन किए जाएंगे। इंदौर के आस-पास के सभी गांवों में महाकाल लोक से संबंधित फ्लेक्स, होर्डिंग लगाए गए हैं। राजधानी भोपाल के सभी मंदिरों में स्क्रीन लगाने का प्लान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है महाकाल लोक प्रोजेक्ट?
उज्जैन को मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी कहा जाता है। वैसे तो यहां अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण महाकालेश्वर मंदिर है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। इस मंदिर का विस्तार कर इसे भव्य रूप दिया जा रहा है। महाकाल लोक लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है, जहां भक्तों के लिए कई सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। महाकाल लोक प्रोजेक्ट के पहले चरण में लगभग 800 करोड़ का खर्च आया है।

ये भी पढ़ें-

पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे महाकाल, लेकिन नहीं कर पाएंगे ये खास काम, जानें वजह?


Mahakal Lok Ujjain: क्यूआर कोड स्कैन करते है सुन सकेंगे शिव कथाएं, ये खास ‘एप’ करना होगा डाउनलोड

October 2022 Festival Calendar: अक्टूबर 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? जानें पूरी डिटेल