Mahakal Lok: उज्जैन को वैसे तो धार्मिक नगरी के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यहां कुछ ऐसी चीजें भी मिलती हैं जो अन्य किसी स्थान पर देखने को नहीं मिलती। साथ ही खाने-पीने की कुछ चीजें भी बहुत प्रसिद्ध है। 

उज्जैन. 11 अक्टूबर, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) उज्जैन में तैयार हुए महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकर्पण करेंगे। महाकाल लोक एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से उज्जैन एक टूरिज्म प्लेस के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा। वैसे तो यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि शक्तिपीठ, कालभैरव आदि के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं, लेकिन महाकाल लोक के बनने से इस शहर की प्रसिद्धि और भी बढ़ेगी। उज्जैन सिर्फ मंदिरों के लिए ही नहीं बल्कि कुछ अन्य चीजों के लिए प्रसिद्ध है। इनमें खाने-पीने की चीजें भी शामिल हैं। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उज्जैन की मेहंदी है फेमस 
उज्जैन की मेहंदी प्रदेश ही बल्कि देश में भी काफी प्रसिद्ध है। जो भी लोग यहां देवदर्शन करने आते हैं वे मेहंदी लेकर जरूर जाते हैं। वैसे तो ये मेहंदी शहर के किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाती है, लेकिन गोपाल मंदिर के आस-पास स्थित दुकानों पर इनकी खास बिक्री होती है।

यहां का कुमकुम भी है प्रसिद्ध
कुमकुम महिलाओं की मांग भरने के काम तो आता ही है साथ ही इसका उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है। उज्जैन में मिलने वाला कुमकुम बहुत प्रसिद्ध है। पूजा-पाठ से संबंधित सामान की दुकान पर ये आसानी से मिल जाता है। देव दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले लोग यहां से कुमकुम जरूर खरीदते हैं।

उज्जैन की पहचान है भैरवगढ़ प्रिंट
उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र में कपड़ों पर एक खास तरह की छपाई की जाती है, जिसे भैरवगढ़ प्रिंट के नाम से जाना जाता है। चादर और महिलाओं के कुरतों पर ये प्रिंट खूब जमती है। इसकी बिक्री राष्ट्रीय स्तर पर होती है। माना जाता है कि ये कला 400 साल पुरानी है। देश ही नहीं विदेशों में भी भैरवगढ़ प्रिंट की काफी डिमांड है। स्थानीय दुकानदार ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से इसे देश के बाहर भी बेच रहे हैं।

पोहा-जलेबी का नाश्ता है खास
उज्जैन आएं और पोहा-जलेबी न खाएं तो यहां आने बेकार है। वैसे तो पोहा-जलेबी दिन भर मिल जाता है, लेकिन सुबह-सुबह इसका नाश्ता मिल जाए तो क्या कहने। उज्जैन में पोहा-जलेबी की कई प्रसिद्ध दुकाने हैं। यहां मिलने वाले उसल पोहा भी काफी प्रसिद्ध है। शुद्ध घी की जलेबी देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। 

नमकीन की डिमांड देशभर में
उज्जैन का नमकीन यानी सेंव, मिक्चर, दालमोंठ आदि अपने स्वाद के लिए पहचाना जाता है। उज्जैन के नमकीन के कई बड़े ब्रांड देश-विदेश में भी इसे सप्लाय करते हैं। उज्जैन के नमकीन के नाम से देश भर में इसकी डिमांड बनी रहती है। यहां भोजन के साथ नमकीन का होना जरूरी माना जाता है।

दाल-बाफले के बिना अधूरा है उज्जैन
वैसे तो उज्जैन में मुख्य भोजन के लिए कई प्रसिद्ध व्यंजन हैं, लेकिन उन सभी में दाल-बाफले सबसे प्रमुख हैं। इसे मालवा का प्रिय भोजन कहा जाता है। अगर आप किसी दूसरे शहर से उज्जैन आएं तो बिना दाल-बाफले न जाएं। क्योंकि ऐसा स्वाद आपको कहीं ओर नहीं मिलेगा। यहां दाल-बाफले के लिए कई प्रसिद्ध रेस्टोरेंट हैं। 


ये भी पढ़ें-

Mahakal Lok: रक्षासूत्र से बने विशाल शिवलिंग की पूजा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें और क्या होगा खास?

Mahakal Lok: उज्जैन आएं तो मंदिरों के अलावा इन 4 जगह भी जरूर जाएं, ‘जंतर-मंतर’ भी है इनमें शामिल

Temples of Ujjain: उज्जैन में महाकाल के अलावा ये 10 मंदिर भी है प्रसिद्ध, जानें क्या हैं इनसे जुड़ी मान्यताएं?

Mahakal Lok: उज्जैन में है सप्त सागर, कहीं चढ़ाते हैं खीर तो कहीं मालपुआ, जानें क्या है ये परंपरा?