हिंदू धर्म ग्रंथों में हर काम से जुड़े कुछ नियम बनाए गए हैं। उसी प्रकार भोजन से जुड़ी कुछ खास बातें भी इन ग्रंथों में बताई गई है।

उज्जैन. खाना खाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वास्थ्य लाभ के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। यहां जानिए कुछ ऐसी बातें जो खाना खाते समय ध्यान रखनी चाहिए…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इस उपाय से हमारे शरीर को भोजन से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
2. दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना अशुभ माना गया है। पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से रोगों की वृद्धि होती है।
3. कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। खाने की थाली को हाथ में लेकर भोजन नहीं करना चाहिए।
4. भोजन खड़े होकर नहीं, बल्कि बैठकर ही करना चाहिए। थाली को किसी बाजोट या लकड़ी की पाटे पर रखकर भोजन करना चाहिए।
5. टूटे-फूटे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को स्नान करके और पूरी तरह से पवित्र होकर ही खाना बनाना चाहिए।
6. खाना बनाते समय मन शांत रखना चाहिए। साथ ही, इस दौरान किसी की बुराई भी ना करें।
7. भोजन बनाना शुरू करने से पहले इष्टदेव का ध्यान करना चाहिए। किसी देवी-देवता के मंत्र का जाप भी किया जा सकता है।
8. भोजन करने से पहले अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करना चाहिए।
9. कभी-भी परोसे हुए खाने की बुराई नहीं करना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है।
10. खाना खाने से पहले पांच अंगों (दोनों हाथ, दोनों पैर और मुंह) को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। मान्यता है कि भीगे हुए पैरों के साथ भोजन करना बहुत शुभ होता है। इससे स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं और उम्र बढ़ती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

धर्म ही नहीं विज्ञान भी कहता है दिन में सोने से होते है कई नुकसान