21 सितंबर से शुरू होगा आश्विन मास, जानिए इस महीने में किस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा

Published : Sep 20, 2021, 10:04 AM IST
21 सितंबर से शुरू होगा आश्विन मास, जानिए इस महीने में किस दिन कौन-सा पर्व मनाया जाएगा

सार

हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) का सातवां महीना आश्विन मास (Ashwin Maas 2021) 21 सितंबर, मंगलवार से आरंभ हो रहा है जो 20 अक्टूबर, बुधवार तक रहेगा। आगे जानिए इस महीने में आने वाले प्रमुख त्योहारों के बारे में…

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के बाद आश्विन मास (Ashwin Maas 2021) की शुरुआत होती है। हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar 2021) का ये सातवां महीना है और चातुर्मास (Chaturmas) का तीसरा महीना है। इस बार आश्विन मास का आरंभ 21 सितंबर, मंगलवार से हो रहा है, जो 20 अक्टूबर, बुधवार तक रहेगा। इस महीने को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस मास में पितृपक्ष (Pitru paksha) के साथ ही शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2021) भी आते हैं और दशहरे का पर्व भी मनाया जाता है। आगे जानिए इस महीने में आने वाले प्रमुख त्योहारों के बारे में…

पितृ पक्ष (pitru paksha 2021)
पितृपक्ष की शुरुआत हमेशा भाद्रपद महीने की शुक्ल पूर्णिमा से होती है। इस बार 20 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो रहा है। इसका समापन आश्विन के महीने में सवपितृ अमावस्या के दिन होता है। इस बार सर्वपितृ अमावस्या 6 अक्टूबर, रविवार को है।

विघ्नराज संकष्टी
हर महीने की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणपति को समर्पित होती है। आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विघ्नराज संकष्टी कहा जाता है। इस बार ये तिथि 24 सितंबर, शुक्रवार को है।

महालक्ष्मी व्रत (Mahalaxmi Vrat 2021)
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस व्रत में हाथी पर बैठी देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार ये व्रत 28 सितंबर, बुधवार को है।

इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi)
आश्विन कृष्ण एकादशी को इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2021) कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार ये तिथि 2 अक्टूबर, शनिवार को है।

सर्वपितृ अमावस्या (sarvapitr Amawasya 2021)
सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध पक्ष समाप्त होता है। इस बार ये तिथि 6 अक्टूबर, रविवार को है। जो लोग अपने पितरों की श्राद्ध तिथि नहीं जानते, वे इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2021)
आश्विन मास की नवरात्र को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2021) कहा जाता है। शक्ति पूजा का ये पर्व इस बार 7 अक्टूबर को शुरू हो रहा है, जो 15 अक्टूबर, शुक्रवार तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है।

विजयादशमी (vijayadashmi 2021)
विजयादशमी हिंदुओं के खास त्योहारों में से एक है। इसी दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का अंत किया था। बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में इस पर्व को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 अक्टूबर, शुक्रवार को है

पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi 2021)
भगवान विष्णु को समर्पित पापांकुशा एकादशी व्रत इस बार 16 अक्टूबर, शनिवार को है। ये व्रत मोक्ष के मार्ग की ओर ले जाने वाला माना जाता है।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2021)
आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद व कोजागरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। इस बार ये पर्व 20 अक्टूबर, बुधवार को है।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम