किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

Published : Mar 12, 2021, 11:39 AM IST
किस धर्म ग्रंथ में क्या लिखा है यमलोक और यमराज के बारे में? जानिए इनसे जुड़ी खास बातें

सार

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार मृत्यु के बाद जीवों की आत्मा यमलोक जाती है, यहां यमराज बुरे कर्मों के आधार पर उसे दंड देते हैं। पुराणों में यमराज और यमलोक से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं जैसे यमपुरी कैसी दिखती है, बुरे कर्म करने वाले लोगों को किस प्रकार वहां प्रताड़ित किया जाता है आदि-आदि।

उज्जैन. हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार मृत्यु के बाद जीवों की आत्मा यमलोक जाती है, यहां यमराज बुरे कर्मों के आधार पर उसे दंड देते हैं। पुराणों में यमराज और यमलोक से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं जैसे यमपुरी कैसी दिखती है, बुरे कर्म करने वाले लोगों को किस प्रकार वहां प्रताड़ित किया जाता है आदि-आदि। आज हम आपको बता रहे हैं किस धर्म ग्रंथ में यमराज और यमलोक के बारे में क्या लिखा है…

1. यमराज का ही दूसरा नाम धर्मराज है क्योंक‌ि यह धर्म और कर्म के अनुसार जीवों को अलग-अलग लोकों और योन‌ियों में भेजते हैं। धर्मात्मा व्यक्त‌ि को यह कुछ-कुछ व‌िष्णु भगवान की तरह दर्शन देते हैं और पाप‌ियों को उग्र रुप में।
2. मृत्यु के बाद परलोक में जीव सबसे पहले यमराज और वरुण को देखता है।
3. पद्म पुराण में उल्लेख‌ म‌िलता है क‌ि यमलोक पृथ्वी से 86,000 योजन यानी करीब 12 लाख क‌िलोमीटर दूर है।
4. यमलोक में पुष्पोदका नामक एक नदी है ज‌िसका जल शीतल और सुगंध‌ित है। इस नदी में व‌िशाल जांघों वाली अप्सराएं क्रीड़ा करती रहती हैं।
5. यमराज की नगरी की लंबाई करीब 48 हजार क‌िलोमीटर और चौराई 24 हजार क‌िलोमीटर है।
6. ऋग्वेद में कबूतर और उल्लू को यमराज का दूत बताया गया है। गरुड़ पुराण में कौआ को यम का दूत कहा गया है।
7. यमलोक के द्वार पर दो व‌िशाल कुत्ते पहरे देते हैं। इसका उल्लेख ह‌िन्दू धर्मग्रंथों के अलावा पारसी और यूनानी ग्रंथों में भी म‌िलता है।
8. यमलोक में बड़ी-बड़ी अट्टाल‌िकाएं और राजमार्ग हैं। इसका वर्णन गरुड़ पुराण में भी म‌िलता है। इस लोक में यमराज के सहयाक च‌ित्रगुप्त जी का भी महल है।
9. यमराज का व‌िशाल राजमहल है जो ‘कालीत्री’नाम से जाना जाता है। यमराज अपने राजमहल में ‘विचार-भू’नाम के स‌िंहासन पर बैठते हैं।
10. यमलोक में चार द्वार हैं ज‌िनमें पूर्वी द्वारा से प्रवेश स‌िर्फ धर्मात्मा और पुण्यात्माओं को म‌िलता है जबक‌ि दक्ष‌िण द्वार से पाप‌ियों का प्रवेश होता है ज‌िसे यमलोक में यातनाएं भुगतनी पड़ती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

केले का पेड़ लगाएं तो ध्यान रखें ये 8 बातें, नहीं तो जीवन में बनी रहेंगी परेशानियां

नीति: इन 5 कारणों से नष्ट हो जाता है धन, सभी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

नीति: जो लोग ये 3 काम करते हैं, वे हमेशा चैन की नींद सोते हैं

नीति: किन लोगों का सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं

विष्णु पुराण: रात को कहां और किन लोगों के पास जाने से बचना चाहिए?

परंपरा: जानिए किस माह में कौन-सी चीज खाने से परहेज करना चाहिए और क्या खाना चाहिए?

बृहस्पति स्मृति: इन 3 चीजों का दान करने से दूर होती हैं परेशानियां और जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि

शिवपुराण: जब घर आए कोई मेहमान तो उसे भोजन करवाते समय इन 4 बातों का ध्यान रखें

भगवान शिव के नटराज स्वरूप सहित ये 4 देव प्रतिमाएं घर में नहीं रखना चाहिए, जानिए क्यों?

ये 5 आदतें बन सकती हैं हमारे दुर्भाग्य का कारण, आज ही छोड़ दें इन्हें

इन 5 कामों से हमेशा नुकसान ही होता है, इसलिए इन्हें भूलकर भी न करें

इन 3 स्थिति में मनुष्य को धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम