Life Management: किसान ने लड़के को काम पर रखा, लड़के ने कहा “जब तेज हवा चलेगी, तब मैं सोऊंगा”…क्या था इसका मतलब?

कुछ लोग तभी परेशानी का हल ढूंढने का प्रयास करते हैं जब वो परेशानी हमारे सामने आ खड़ी होती है, इसके पहले वो बिल्कुल निश्चिंत रहते हैं। जबकि उन्हें पता होता ही कि परेशानी कभी भी आ सकती है। ऐसी परिस्थिति में भागदौड़ करने के बाद भी नुकसान होना तय रहता है।

उज्जैन. कुछ लोग समस्या शुरू होने के बाद ही उसके निदान के बारे में सोचते हैं, जबकि कुछ लोग परेशानी आने से पहले से ही उससे निपटने की तैयारी कर लेते हैं। Asianetnews Hindi Life Management सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के अंतर्गत आज हम आपको ऐसा प्रसंग बता रहे हैं जिसका सार यही है कि को परेशानी से बचने के लिए पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए।

जब किसान ने लड़के को रखा काम पर
किसी गांव में एक किसान रहता था। उसके खेत ऊंची पहाड़ी पर थे। वहां आए दिन आंधी-तूफान आया करते थे, जिनकी वजह से वो किसान काफी परेशान रहता था क्योंकि तूफान की वजह से उसका बहुत नुकसान होता था। एक दिन उसने सोचा क्यों न खेतों के लिए एक मजदूर रख लिया जाए। जैसे ही आंधी-तूफान आने वाला होगा, वो थोड़ा-बहुत नुकसान होने से तो बचा ही लेगा।
ऐसा सोचकर किसान ने एक नवयुवक को नौकरी पर रख लिया। उस नवयुवक ने किसान से पहले ही दिन कह दिया कि “जब तेज हवाएं चलेगी तो मैं सोऊंगा, उस समय मुझे मत उठाना”
किसान को कुछ समझ नहीं आया कि लड़का कहना क्या चाहता है। फिर भी किसान ने उसे काम पर रख लिया।
वो लड़का काम करने में बहुत मेहनती निकला। वो सुबह से शाम तक खेतों में काम करता। जानवरों की देखभाल भी अच्छी तरह करता। ऐसा करते हुए कुछ दिन निकल गए।
एक दिन रात में अचानक बहुत तेज हवाएं चलने लगी। किसान समझ गया कि तूफान आने वाला है। वो दौड़कर उस लड़के के पास गया और बोला कि “जल्दी उठो और खेतों की तरफ चलो, तूफान आने वाला है।
किसान की बात सुनकर लड़के ने कहा कि “मैंने पहले ही कहा था कि जब तेज हवाएं चलेंगी, तब मैं सोऊंगा। मुझे उठाना मत।
लड़के की बात सुनकर किसान को बहुत गुस्सा आया, लेकिन नुकसान के डर से वो पहले खेतों की तरफ दौड़ा। वहां जाकर उसने देखा कि फसल की गांठे अच्छी तरह से बंधी हुई है, गाय बैल थे उनको भी अच्छे से बांधा हुआ है। मुर्गियां भी अपनी जगह सुरक्षित स्थान पर थी। किसान ने देखा कि सबकुछ व्यवस्थित है। अगर तूफान आ भी गया तो नुकसान न के बराबर होगा। 
तब किसान को लड़के की बात समझ आई कि "जब हवा चलती है तब मैं सोता हूं"।

लाइफ मैनेजमेंट
हर किसी की जिंदगी में तूफान यानी संकट आना निश्चित है। आज नहीं तो कल विपरीत परिस्थितियां आने की संभावना सभी के साथ बनी रहती हैं। उससे निपटने के लिए हमें पहले से तैयार रहना चाहिए यानी पैसों का प्रबंधन ठीक से करना चाहिए। अपने आस-पास के लोगों को मैत्री भाव रखना चाहिए। मुसीबत के समय यहीं हमारे काम आते हैं।

Latest Videos


 

ये खबरें भी पढ़ें...

Life Management: भगवान ने किसान की इच्छा पूरी की, फसल भी अच्छी हुई, लेकिन बालियों में दाने नहीं थे, ऐसा क्यों

Life Management: कुम्हार का पत्थर व्यापारी ने खरीद लिया, कंजूस जौहरी ने उसे परखा, लेकिन खरीदा नहीं…जानिए क्यों

Life Management: महिला बच्चों को नाव में घूमाने ले गई, पति को पता चला तो वो डर गया, क्योंकि नाव में छेद था

Life Management: जब दूसरों की बुराई करने आए व्यक्ति से विद्वान ने पूछे 3 सवाल…सुनकर उसके पसीने छूट गए?

Life Management: जिस हीरे को राजा न परख पाया उसे एक अंधे ने कैसे पहचान लिया… पूरी बात जानकर सभी हैरान हो गए

Share this article
click me!

Latest Videos

Nagpur में PM Modi का ऐतिहासिक भाषण, आजादी के नायकों को लेकर क्या कहा, सुनिए
Odisha Train Accident: Drone से देखिए ट्रेन हादसे की ताजा तस्वीरें, खौफनाक मंजर आया नजर
खूब हुई बात... नागपुर में PM Modi और संघ प्रमुख मोहन भागवत का अलग ही दिखा अंदाज
Amit Shah के सामने बोले Nitish Kumar- दो बार हुई गलती...अब नहीं, पर्टिये के लोग इधर-उधर कर दिए
Nagpur में PM Modi का Road Show, लोगों ने जमकर लगाए ‘Modi-Modi’ के नारे