शुरू हो चुका है वैशाख मास, इस महीने में क्या करना और क्या नहीं, जानिए

Published : Apr 13, 2020, 10:18 AM ISTUpdated : Apr 13, 2020, 10:20 AM IST
शुरू हो चुका है वैशाख मास, इस महीने में क्या करना और क्या नहीं, जानिए

सार

हिंदू कैलेंडर के दूसरा महीना वैशाख मास 9 अप्रैल से शुरू हो चुका है। ये महीना 7 मई तक रहेगा। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है।

उज्जैन. स्कंद पुराण में वैशाख मास को सभी महीनों में उत्तम बताया गया है।  इन दिनों में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान और पूजा की जाती है। वैशाख महीने में जल दान का विशेष महत्व है।
स्कंदपुराण में उल्लेख है कि महीरथ नाम के राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इस महीने में सूर्योदय से पहले किसी तीर्थ स्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर या घर पर ही नहाना चाहिए। घर में नहाते समय पवित्र नदियों का नाम जपना चाहिए। नहाने के बाद सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

वैशाख महीने में क्या करें?
1.
वैशाख मास में जल दान का विशेष महत्व है। यदि संभव हो तो इन दिनों में प्याऊ लगवाएं या किसी प्याऊ में मटके का दान करें।
2. किसी जरुरतमंद व्यक्ति को पंखा, खरबूजा, अन्य फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए। 
3. मंदिरों में अन्न और भोजन दान करना चाहिए।
4. इस महीने में ब्रह्मचर्य का पालन और सात्विक भोजन करना चाहिए।
5. वैशाख महीने में पूजा और यज्ञ करने के साथ ही एक समय भोजन करना चाहिए।

क्या नहीं करें?
1.
इस महीने में मांसाहार, शराब और अन्य हर तरह के नशे से दूर रहें।
2. वैशाख माह में शरीर पर तेल मालिश नहीं करवानी चाहिए।
3. दिन में नहीं सोना चाहिए
4. कांसे के बर्तन में खाना नहीं खाना चाहिए।
5. रात में भोजन नहीं करना चाहिए और पलंग पर नहीं सोना चाहिए।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम