12 अगस्त 2023 का हिंदी राशिफल 12 August 2023 Ka Rashifal आज का राशिफल Daily Horoscope

12 अगस्त, शनिवार को परमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। ये एकादशी 3 साल में एक बार आती है। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन हर्षण और वज्र नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Aug 11, 2023 7:11 AM IST

उज्जैन. 12 अगस्त राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा, बिजनेस में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले दूसरों के मामले में न बोलें, इनका कोई काम बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी और संतान से जुड़ी परेशानी दूर होगी। कर्क राशि वालों खर्च कम करेंगे और बिजनेस में गंभीरता से लेंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानें राशिफल…

मेष राशिफल 12 अगस्त 2023 (Mesh Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त मेष राशिफल के अनुसार, निजी मामले उलझ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर चल रही चिंता खत्म होगी। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। निगेटिव लोगों से दूर रहें। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है।

Latest Videos

वृषभ राशिफल 12 अगस्त 2023 (Vrishbha Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त आज का वृषभ राशिफल, अजनबियों से संपर्क न बढ़ाएं। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत कमजोर रहेगी। पुराने मतभेद और गलतफहमियां दूर होंगी। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल 12 अगस्त 2023 (Mithun Rashifal 12 August 2023)
आज का राशिफल मिथुन राशि, क्रोध और जल्दबाजी से काम खराब हो सकते हैं। घर-परिवार और बिजनेस में सामंजस्य बना रहेगा। बातचीत के जरिए किसी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। संतान से जुड़ी टेंशन दूर होगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 12 अगस्त 2023 (Kark Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त कर्क राशिफल के अनुसार, पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी। बिजनेस में गंभीरता से काम करें। लव लाइफ की गलतफहमी दूर होगी। संतान संबंधी काम पूरे होने से राहत मिलेगी। विवाह के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

सिंह राशिफल 12 अगस्त 2023 (Sinh Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त आज का सिंह राशिफल, बिजनेस में उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। लव लाइफ और सेहत ठीक रहेगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल 12 अगस्त 2023 (Kanya Rashifal 12 August 2023)
आज का राशिफल कन्या राशि, पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। गैरकानूनी काम करने वाले लोगों से दूर रहें, नहीं तो आप भी मुसीबत में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बहेतर रहेगी। अपनी गतिविधियों को गुप्त रखना ही बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल 12 अगस्त 2023 (Tula Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त तुला राशिफल के अनुसार, उधार दिया हुआ पैसा आज मिल सकता है। लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम होगा। दूसरों पर भरोसा करना हानिकारक साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल 12 अगस्त 2023 (Vrischik Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, भूमि या भवन खरीद सकते हैं। किसी पर भी क्रोध न करें, नहीं तो मामले बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का नियमित चेकअप करवाएं, नहीं तो ये लापरवाही भारी पड़ेगी। लंबे समय से चली आ रही तनाव से राहत मिल सकती है।

धनु राशिफल 12 अगस्त 2023 (Dhanu Rashifal 12 August 2023)
आज का राशिफल धनु राशि, ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी आपसे खुश होंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपका स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 12 अगस्त 2023 (Makar Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त मकर राशिफल के अनुसार, साझेदारी से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कहीं से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल 12 अगस्त 2023 (Kumbh Rashifal 12 August 2023)
12 अगस्त आज का वृश्चिक राशिफल, रिश्तेदारों से मदद नहीं मिलेगी। पेट की खराबी के कारण आप असहज महसूस करेंगे। आपके द्वारा लिए गए किसी महत्वपूर्ण निर्णय की सराहना होगी। पैसों को लेकर किसी से बहस हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता और अधिक हो सकती है।

मीन राशिफल 12 अगस्त 2023 (Meen Rashifal 12 August 2023)
आज का राशिफल मीन राशि, दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें। मित्र के संबंध में कोई बुरी खबर मिल सकती है, जिससे मन उदास रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

Parma Ekadashi Katha: परमा एकादशी 12 अगस्त को, इस दिन जरूर सुनें गरीब को अमीर बनाने वाली ये कथा


Ghee Sankranti 2023: कब है घी संक्रांति, क्यों मनाया जाता है ये पर्व?


नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts