Aaj Ka Panchang 11 अगस्त 2023: चंद्रमा करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, दिन भर रहेगा मानस नाम का शुभ योग

Published : Aug 11, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-11-AUg-2023

सार

11 अगस्त, शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक रहेगा। 

उज्जैन. 11 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण अधिक मास की एकादशी तिथि रहेगी, लेकिन इस दिन व्रत नहीं किया जाएगा चूंकि ये वृद्धि तिथि है। इसका अर्थ है कि यदि कोई तिथि सूर्योदय के बाद शुरू होकर भी पूरे दिन रहे तो उस तिथि के संबंधित व्रत उस दिन न किया जाकर अगले दिन किया जाता है। इसलिए परम एकादशी का व्रत 12 अगस्त, शनिवार को किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

11 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 August 2023)
11 अगस्त 2023, दिन शुक्रवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी, लेकिन इस दिन व्रत नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन व्याघात और हर्षण नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। शुक्र और सूर्य कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और मंगल सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

11 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:58 PM
चन्द्रोदय - Aug 11 1:19 AM
चन्द्रास्त - Aug 11 3:29 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 08:30 PM – 10:14 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM – 05:17 AM

11 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:45 PM – 5:22 PM
कुलिक - 7:41 AM – 9:18 AM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:31 AM और 12:57 PM – 01:49 PM
वर्ज्यम् - 03:17 PM – 05:02 PM


ये भी पढ़ें-

Parma Ekadashi 2023: 3 साल में एक बार आती है परमा एकादशी, इस बार कब है? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त भी


ये 1 नाम लेने से भाग जाते हैं विषैले और खतरनाक सांप, जानें क्या है ये मान्यता?


Nagpanchami 2023: सपने में दिखे सांप तो जानें ये किस बात का संकेत है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज