Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग, जानें 12 राशियों का हाल? पढ़ें राशिफल

Published : Nov 26, 2025, 05:00 AM IST
 Aaj Ka Rashifal 26 November 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: 26 नवंबर, बुधवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जहां सूर्य, और मंगल के साथ उसकी युति बनेगी। तीन ग्रह साथ होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

26 November 2025 Ka Rashifal: 26 नवंबर 2025 को स्टूडेंट्स को शुभ फल मिलेंगे, सेहत पहले से ठीक रहेगी। वृषभ राशि वाले को राजनीति से लाभ होगा, कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, लव लाइफ ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों को नए अनुभव मिलेंगे, नौकरी में अधिकारी मदद करेंगे। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Ketu Gochar 2025: केतु ने बदला नक्षत्र, 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत-पैसों का होगा अकाल

मेष राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत खास रहेगा, इन्हें मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वर्क प्लेस पर भी इनके काम की तारीफ होगी। मकान-दुकान आदि से फायदा होने के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस

वृषभ राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लव बर्डस कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संपत्ति से जुड़े विवाद आज सुलझ सकते हैं। किसी बात को लेकर आपको समझौता करना पड़ सकता है। दूसरों के निजी मामलों से दूर रहने में ही भलाई है।

मिथुन राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

बिजनेस के लिए दिन शुभ है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। जरूरी कामों में देरी हो सकती है। मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। दिन शुभ रहेगा।

कर्क राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपन शौक पर काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को सही राय मिलेगी। नए अनुभव आपको आज मिलेंगे। नौकरी में अधिकारी आपकी मदद करेंगे।

सिंह राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

आज आपका दिन बहुत ही शुभ रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। किसी दूर स्थान की यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। मन में अच्छे विचार आएंगे। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं।

कन्या राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

आज आपको कम मेहनत में अधिक बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। गैरकानूनी कामों से बचकर रहें, यही आपके लिए अच्छा है। युवा अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान से सुख मिल सकता है।

तुला राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

आज नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। पैसों को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। दिख‌ावे के चक्कर में पैसा ज्यादा खर्च होगा। घर में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है। सामाजिक कामों में आपकी सहभागित बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों को परिवार में प्रशंसा मिलेगी। बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वाहन आदि मशीनरी की रिपयरिंग में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। मेडिकल के स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है।

धनु राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आपके काम करने से तरीके में पॉजिटिव सोच दिखाई देगी। कोई जरूरी काम अटकने से टेंशन बनी रहेगी। घर में चिंता का वातावरण रहेगा। मन की उथल-पुथल की शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज आप समस्याओं को सुलझाने में अधिक व्यस्त रहेंगे।

मकर राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

साझेदारी के बिजनेस में अच्छा-खासा फायदा आज मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वर्क प्लेस पर अन्य लोगों से तालमेल बना रहेगा। फैमिली और बिजनेस दोनों में सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद और फायदा होगा।

कुंभ राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

घर में किसी मांगलिक कार्य जैसे सगाई-शादी हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। बिजनेस को बढ़ाने के ले उधार लेने की योजना है तो वह सफल रहेगी। शॉपिंग में समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ है। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।

मीन राशिफल 26 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी ऐसा न करें। मित्रों की सहायता से बिगड़े काम बन सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता का सहयोग मिलगा। कोर्ट-कचहरी के काम पूरे होंगे। संतान से सुख मिल सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल
Budh Gochar 2025: बुध बदलेगा राशि, 4 राशि वालों की बिगड़ेगी किस्मत-हो सकती है धन हानि