Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल

Published : Dec 08, 2025, 01:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025

सार

8 December 2025 Ka Panchang: 8 दिसंबर, सोमवार को प्रजापति, सौम्य, ब्रह्म, और इंद्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर अखुरथ चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 दिसंबर 2025, सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम को 4 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। चतुर्थी तिथि के स्वामी भगवान श्रीगणेश और पंचमी के शेषनाग हैं। पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर इस दिन अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन प्रजापति, सौम्य, ब्रह्म, और इंद्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Purnima Dates: साल 2026 में 12 नहीं 13 पूर्णिमा, नोट करें डेट्स

8 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन मंगल ग्रह धनु राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, बुध, शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 19 मिनिट से 09 बजकर 39 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

8 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:00 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 08 9:22 PM
चन्द्रास्त - Dec 09 11:01 AM

8 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (8 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:00 से 08:19 तक
सुबह 09:39 से 10:59 तक
दोपहर 11:57 से 12:39 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:38 से 02:57 तक
शाम 04:17 से 05:37 तक
शाम 05:37 से 07:17 तक

8 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:59 AM – 12:18 PM
कुलिक - 1:38 PM – 2:57 PM
दुर्मुहूर्त - 12:39 PM – 01:22 PM, 02:47 PM – 03:29 PM
वर्ज्यम् - 11:44 AM – 01:15 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज