Aaj Ka Panchang 19 दिसंबर 2023: चंद्रमा करेगा राशि परिवर्तन, जानें कौन-सी तिथि, नक्षत्र और योग रहेगा आज?

Published : Dec 19, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-19-Dec-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 19 दिसंबर, मंगलवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। मंगलवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है, जैसे शनि ढाई साल में, राहु-केतु डेढ़ साल में और गुरु 1 साल में राशि बदलता है। सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह चंद्रमा है, जो हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

19 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 December 2023)
19 दिसंबर 2023, दिन मंगलवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 01.07 तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:02 से शाम 4:21 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

19 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:06 AM
सूर्यास्त - 5:40 PM
चन्द्रोदय - Dec 19 12:17 PM
चन्द्रास्त - Dec 20 12:24 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:44 PM
अमृत काल - 04:29 PM – 05:59 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:30 AM – 06:18 AM

19 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:45 AM – 11:04 AM
कुलिक - 12:23 PM – 1:43 PM
दुर्मुहूर्त - 09:13 AM – 09:55 AM और 11:03 PM – 11:57 PM
वर्ज्यम् - 09:12 AM – 10:44 AM


ये भी पढ़ें-

खास है अयोध्या ‘राम रसोई’ की थाली, कौन-कौन से पकवान होते हैं इसमें?


अयोध्या में राम लला को कौन-से खास ‘चावल’ का भोग लगाते हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज