Aaj Ka Panchang 4 अक्टूबर 2023: आज करें षष्ठी तिथि का श्राद्ध, जानें कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Published : Oct 04, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-4-Oct-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 4 अक्टूबर, बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग के माध्यम से न सिर्फ शुभ मुहूर्त के बारे में जाना जा सकता है बल्कि इसमें ग्रह- नक्षत्रों से संबंधित पूरी जानकारी भी होती है। पंचांग अंग्रेजी कैलेंडर से संबंधित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

4 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 October 2023)
4 अक्टूबर 2023, दिन बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। बुधवार को रोहिणी नक्षत्र शाम 06.29 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और व्यातीपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:15 से 01:43 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, बुध और सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल तुला राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

4 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - Oct 04 9:56 PM
चन्द्रास्त - Oct 05 12:10 PM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है।
अमृत काल - 03:13 PM – 04:51 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 AM – 05:34 AM

4 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:51 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:47 AM – 12:15 PM
दुर्मुहूर्त - 11:52 AM – 12:39 PM
वर्ज्यम् - 12:21 AM – 02:02 AM


ये भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश का ‘मिर्जापुर’, जहां पुरुष नहीं महिलाएं करती हैं पिंडदान, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा?


Diwali 2023 Date: 2 दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, कब करें लक्ष्मी पूजा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज