8 नवंबर को वृष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए खास दिन है। नौकरी, पैसा, सम्मान और खुशियों की प्राप्ति होगी। जानें इन राशियों का पूरा हाल।

Lucky Rashi of 8 November 2024: 8 नवंबर, शुक्रवार का दिन 4 राशि वालों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। इनके जीवन में इस दिन सुख ही सुख रहेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। ये हैं 8 नवंबर 2024 की 4 लकी राशियां- वृष, सिंह, तुला और कुंभ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष वालों को मिलेगी मनचाही नौकरी

इस राशि के बेरोजगारों लोगों को 8 नवंबर, शुक्रवार को मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैसों के मामले में भी ये आज लकी रहेंगे। बिजनेस में बड़ी डील होने से भविष्य में फायदे के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। मनचाहा खाना-पीना मिलने से खुशी होगी। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

सिंह वाले रहेंगे खुशकिस्मत

इस राशि के लोग 8 नवंबर, शुक्रवार को बहुत खुशकिस्मत रहेंगे। उधार दिए पैसे मिल सकते हैं। पति-पत्नी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई बात इनका दिल खु कर सकती है। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग भी इस दिन बन रहे हैं। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा।

तुला वालों को मिलेगा सम्मान

इस राशि के लोगों को अपने अच्छे कामों के लिए सम्मान मिलेगा। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी होगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। पुराने दोस्तों से मिलना बहुत सुखदाई रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुट्टी मिलेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से बहुत ही खुश रहेंगे।

कुंभ वालों को होगी एक्सट्रा इनकम

इस राशि के लोगों को एक्सट्रा इनकम हो सकती है। पुराना कर्जा चुकाकर राहत की सांस लेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की कोई उपलब्धि आपके लिए बहुत ही गर्व का विषय रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।