7 नवंबर, गुरुवार को छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ये दिन मेष, कर्क, कन्या, तुला और मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दिन इन्हें धन लाभ के साथ-साथ दूसरे फायदे भी होंगे।

Lucky Rashi of 7 November 2024: 7 नवंबर, गुरुवार का दिन 5 राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार यानी खुशियों वाला रहेगा। इस दिन इनकी लाइफ बहुत ही खुशहाल रहेगी। धन लाभ के योग भी इस दिन बन रहे हैं। ये हैं 7 नवंबर 2024 की 5 लकी राशियां- मेष, कर्क, कन्या, तुला और मीन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वाले रहेंगे किस्मत वाले

इस राशि के लोग 7 नवंबर, गुरुवार को लकी रहेंगे यानी इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कोई अच्छी खबर इनका दिन बना सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में फायदे के योग इस दिन बन रहे हैं। बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। मनचाहा भोजन भी इस दिन इन्हें मिल सकता है।

कर्क वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों को 7 नवंबर, गुरुवार को धन लाभ के योग बनेंगे। मनचाहा भोजन मिलने में खुशी होगी। अटके हुए पैसे आज मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद दूर हो सकता है। सेहत के मामलों में सुधार होगा। माता-पिता के सहयोग से नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या वालों को होगा फायदा

इस राशि के लोगों को पहले गए इनवेस्टमेंट का आज मिलेगा। अनुभवी लोगों के साथ मिलकर निर्णय सही साबित होंगे, जिससे परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला वालों को मिलेगी अच्छी खबर

इस राशि के लोगों को ससुराल वालों से अच्छी खबर मिलेगी। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। पुराना कर्जा चुकाने में सफल रहेंगे। पति-पत्नी रोमांटिक ड्राइव पर जा सकते हैं। समझदारी से लिए गए निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं।

मीन वाले खरीदेंगे नई प्रॉपर्टी

इस राशि के लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम विवाह पर घर वालों की सहमति बन सकती है। शॉपिंग में अतिरिक्त लाभ होने से योग बन रहे हैं। दिन अच्छी बीतेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।