Aaj Ka Panchang 6 अप्रैल 2024: आज करें शनि प्रदोष व्रत, जानें किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

Published : Apr 06, 2024, 06:00 AM IST
Panchang-6-April-2024

सार

6 अप्रैल, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन आनंद, कालदण्ड, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर सुबह 09:23 से 10:56 तक रहेगा। 

धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर हिंदू मास के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। ये व्रत अलग-अलग वारों के साथ मिलकर अलग-अलग योग बनाता है। इस बार 6 अप्रैल, शनिवार को प्रदोष व्रत का योग बन रहा है। शनिवार को प्रदोष व्रत होने से ये शनि प्रदोष कहलाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 अप्रैल 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 April 2024)
6 अप्रैल 2024, दिन शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 10.19 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। शनिवार को शतभिषा नक्षत्र शाम दोपहर 03.40 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर सुबह 09:23 से 10:56 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा, शनि और मंगल कुंभ राशि में, सूर्य, शुक्र और राहु मीन राशि में, बुध और गुरु मेष राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

6 अप्रैल 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:40 PM
चन्द्रोदय - Apr 06 4:30 AM
चन्द्रास्त - Apr 06 4:18 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:53 PM
अमृत काल - 09:10 AM – 10:37 AM और 05:40 AM – 07:05 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM – 05:28 AM

6 अप्रैल 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:02 PM – 3:34 PM
कुलिक - 6:17 AM – 7:50 AM
दुर्मुहूर्त - 07:56 AM – 08:46 AM
वर्ज्यम् - 09:20 PM – 10:45 PM


ये भी पढ़ें-

Bhutadi Amavasya Surya Grahan 2024: भूतड़ी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, किन लोगों को रहना होगा सावधान?


Gudi Padwa 2024: क्या है ‘गुड़ी’ और ‘पड़वा’ का अर्थ, क्या जानते हैं आप?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज