Shani Vakri Rashifal 2024: शनि ग्रह को न्यायाधीश भी कहा जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार शनि ही सभी लोगों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों का फल प्रदान करता है। शनि ग्रह का असर सभी 12 राशियों पर होता है। 

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व है। शनि की साढे़साती और ढय्या जिन राशियों पर होती है, उन्हें अपने जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साल में एक बार शनि की चाल में परिवर्तन आता है यानी शनि की चाल उल्टी हो जाती है। शनि की ये स्थिति कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहती है तो कुछ के लिए अशुभ। साल 2024 के जून में इस बार शनि वक्री होगा। आगे जानिए शनि के वक्री होने की डेट और किन राशियों पर इसका बुरा असर होगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से कब तक वक्री रहेगा शनि?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में शनि स्वराशि कुंभ में स्थित है। 30 जून 2024 को ये ग्रह कुंभ राशि में ही वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। शनि ग्रह की ये स्थिति 16 नवंबर 2024 तक रहेगी। यानी शनि ग्रह पूरे 139 दिन तक वक्री स्थिति में रहेगा।

मेष वाले फंस सकते हैं मुसीबत में
शनि के वक्री होने से मेष राशि के लोग बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इनके ऊपर कोई कानून तोड़ने का आरोप लग सकते है, जिसके कारण इन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। इस दौरान पैसा भी काफी खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ सेहत खराब कर सकती है।

कर्क वाले रहें सावधान
शनि की वक्रत्व काल के दौरान कर्क राशि वालों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इन्हें इस दौरान किए गए इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा। जिसके कारण ये आर्थिक तंगी में फंस सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति भी इस दौरान काफी डाउन हो सकती है। सेहत भी बिगड़ सकती है।

कुंभ वाले पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़
इसी राशि में शनि वक्री स्थिति में रहेगा, इसलिए इस राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा बुरा असर देखने को मिलेगा। इस राशि के लोगों पर एक साथ कईं परेशानियां आ सकती हैं। नौकरी जा सकती है और बिजनेस में बड़ा नुकसान भी संभव है। घर-परिवार में किसी की मृत्यु इन्हें विचलित कर सकती है।


ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2024 Date: कब है शनि जयंती, इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? जानें इस पर्व से जुड़ी हर खास बात


Narasimha Jayanti 2024: नृसिंह जयंती कब, 21 या 22 मई? नोट करें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र, शुभ मुहूर्त और आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।