Aaj Ka Panchang 6 नवंबर 2023: आज चंद्रमा करेगा सिंह राशि में प्रवेश, जानें कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे?

Published : Nov 06, 2023, 05:00 AM IST
6 november 2023 Panchang

सार

6 नवंबर 2023, दिन सोमवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 08:01 से 09:24 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमाकरे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह और 27 नक्षत्र हैं। इन्हीं ग्रह नक्षत्रों के आधार पर शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं ताकि उन शुभ मुहूर्त में किए गए उपायों से हमें सफलता प्राप्त हो सके और इन शुभ मुहूर्तों की जानकारी हमें पंचांग से प्राप्त होती है। पंचांग में वो सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है, जो हमारे लिए जरूरी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 November 2023)
6 नवंबर 2023, दिन सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि दिन भर रहेगी। सोमवार को आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 01.22 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम के 2 योग बनेंगे। इसके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 08:01 से 09:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।

6 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:38 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Nov 06 12:19 AM
चन्द्रास्त - Nov 06 1:50 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 11:35 AM – 01:22 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:02 AM – 05:50 AM

6 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:47 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:33 PM – 2:56 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM – 01:16 PM और 02:45 PM – 03:29 PM
वर्ज्यम् - 02:53 AM – 04:41 AM


ये भी पढ़ें-

क्या सचमुच दिवाली की रात तांत्रिक देते हैं उल्लू की बलि? 5 गुप्त बातें


Diwali 2023: दिवाली की रात किन 10 जगहों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: चंद्रमा बदलेगा राशि, बनेंगे 6 शुभ-अशुभ योग, जानें 12 राशियों का हाल
Shani Meen Rashifal 2026: नहीं बच पाएंगे शनि के क्रोध से, कैसा कटेगा पूरा साल? जानें राशिफल से