14 January 2024 आज का राशिफल: नौकरी-बिजनेस में किसे होगा फायदा, राजनीति में किसे मिलेगा बड़ा पद? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 14 January 2024: 14 जनवरी, रविवार को वरद चतुर्थी और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। रविवार को धनिष्ठा और शर्मिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इस दिन मातंग, राक्षस, व्यातिपात और वरियान नाम के 4 योग बनेंगे। राहुकाल दोपहर 04:36 से 05:57 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Jan 13, 2024 8:03 AM IST / Updated: Jan 14 2024, 08:07 AM IST

Aaj Ka Rashifal 14 January 2024: 14 जनवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। वृष राशि वाले जल्दबाजी में गलत निर्णय ले सकते हैं, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मिथुन राशि वालों को जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं, प्रॉपर्टी के काम न करें। कर्क राशि वाले पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें, संतान की उपलब्धि देखकर खुशी होगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

14 जनवरी 2024 मेष राशिफल (14 January 2024 Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार,आज अचानक कोई समस्या आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित फल मिलेगा। वर्कप्लेस पर काम ज्यादा रहेगा। दोस्तों के साथ कोई महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। पड़ोसियों से विवाद करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

14 जनवरी 2024 वृषभ राशिफल (14 January 2024 Vrishbha Rashifal)
14 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक न करें। युवाओं को रोजगार के नये अवसर मिल सकते हैं। काम के प्रति उत्साह आपको सफलता दिलाएगा। किसी प्रियजन से मुलाकात भी होगी। आज परिवार के साथ किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी संभव है।

14 जनवरी 2024 मिथुन राशिफल (14 January 2024 Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, प्रॉपर्टी संबंधी खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। लापरवाही के कारण कोई भी सरकारी कार्य अधूरा छूट सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बिजनेस और नौकरी दोनों जगह दबदबा कायम रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से मुलाकात होगी और किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर चर्चा होगी।

14 जनवरी 2024 कर्क राशिफल (14 January 2024 Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। करियर से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। ससुराल पक्ष से मेहमान आ सकते हैं। अटके हुए कामों में गति आएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। आपकी लाइफ स्टाइल में पॉजिटिव चेंज आ सकते हैं। संतान की उपलब्धि देखकर खुशी होगी।

14 जनवरी 2024 सिंह राशिफल (14 January 2024 Singh Rashifal)
14 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, कोई अटका काम आज पूरा हो सकता है। नया काम शुरू करने से पहले परिजनों की सलाह जरूर लें। पैसों के काम में दूसरों पर भरोसा न करें। सामाजिक और धार्मिक कामों में आना-जाना लगा रहेगा। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं। नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा।

14 जनवरी 2024 कन्या राशिफल (14 January 2024 Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, युवाओं गलत संगत में पड़ सकते हैं। अपने निर्णयों को प्राथमिकता दें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होगा। बेवजह का शक आपको परेशान कर सकता है। पार्टनर से कोई अच्छा उपहार मिलेगा। लव लाइफ की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

14 जनवरी 2024 तुला राशिफल (14 January 2024 Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की बजाय धैर्य और संयम बनाए रखें। कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में सम्मान प्राप्त होगा। पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में न पड़ें। मनचाही नौकरी की इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

14 जनवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (14 January 2024 Vrischik Rashifal)
14 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होंगे। तनावपूर्ण स्थितियों से खुद को दूर रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। माता-पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है।

14 जनवरी 2024 धनु राशिफल (14 January 2024 Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, कोई शुभ समाचार आज आपको मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहें। अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। बिजनेस के लिए समय एकदम ठीक है। सास-बहू का विवाद हो सकता है।

14 जनवरी 2024 मकर राशिफल (14 January 2024 Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, संतान के कारण परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। न चाहते हुए भी कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। लापरवाही के कारण कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। संपत्ति के मामले आज सुलझ सकते हैं। भावुकता की बजाय दिमाग से काम लेना बेहतर रहेगा।

14 जनवरी 2024 कुंभ राशिफल (14 January 2024 Kumbh Rashifal)
14 जनवरी 2024 डेली होरोस्कोप के अनुसार, ससुराल पक्ष से कोई गलतफहमी हो सकती है। छोटी-बड़ी नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। आज यात्रा संबंधी कोई कार्यक्रम न बनाएं। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे लोगों के संपर्क में रहने से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। युवाओं को बड़ी सफलता मिलेगी।

14 जनवरी 2024 मीन राशिफल (14 January 2024 Meen Rashifal)
मीन राशिफल 14 जनवरी 2024 के अनुसार, वर्कप्लेस पर बेहतर स्थिति बन सकती है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। निगेटिव काम करने वालों से दूर रहें, नहीं तो आप भी परेशानी में फंस सकते हैं। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

 

ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, चमक उठेगी किस्मत


Makar Sankranti पर क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें वैज्ञानिक कारण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

45 KM लंबे धागे से PM मोदी का अनोखा स्ट्रिंग पोर्ट्रेट, देवाशीष ने किया कमाल... बनाया World Record
Weather Update: कब होगी बारिश? सातवें दिन भी गर्मी से पारा रहा हाई, IMD ने किया अलर्ट|Monsoon
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल
Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
सिक्किम में जारी कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन ने सब किया तबाह, लाचुंग में दिखा ऐसा हाल