Chaitra Navratri 2023 Rashifal: नवरात्रि में 4 राशियों पर रहेगी माता की कृपा, धन लाभ-प्रमोशन-इंक्रीमेंट सब मिलेगा

Published : Mar 21, 2023, 11:45 AM IST

Chaitra Navratri 2023 Rashifal: चैत्र नवरात्रि की शुरूआत में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बुधादित्य और गजकेसरी नाम के शुभ योग बन रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। 4 राशि वालों पर इसका सबसे अधिक शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

PREV
15
मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वालों को चैत्र नवरात्रि के दौरान बहुत ही शुभ फल मिलने के योग बन रहे हैं। वर्तमान में इस राशि में शुक्र स्थित है जो सुख-सुविधा देने वाला ग्रह है। इस राशि वालों को इस समय धन लाभ हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। रूका हुआ पैसा भी मिलेगा। नौकरी-बिजनेस में भी आगे बढ़ने के मौके इस दौरान मिल सकते हैं।

25
चैत्र नवरात्रि का राशिफल...

इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 22 मार्च, बुधवार से हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ योग बनेंगे, जिसका प्रभाव पूरे 9 दिन तक बना रहेगा। (Chaitra Navratri 2023) 22 मार्च को मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, गुरु और बुध ग्रह एक साथ रहेंगे। गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी और बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य नाम के 2 राजयोग बनेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन सबसे अधिक शुभ 4 राशि वालों को देखने को मिलेगा। (Chaitra Navratri 2023 Rashifal) यानी इन 4 राशि वालों पर नवरात्रि के दौरान माता की कृपा बनी रहेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

35
वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि पर भी देवी की कृपा नवरात्रि के दौरान बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इस दौरान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान की उन्नति से भी मन प्रसन्न रहेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

45
सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों को चैत्र नवरात्रि के दौरान अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी के लिए आकर्षक ऑफर आ सकते हैं। करियर को लेकर जो असमंजस की स्थिति है, वो दूर होगी। अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी अच्छा होगा। संतान की चिंता दूर होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकेत हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा भी हो सकता है।

55
तुला राशि

इस राशि का स्वामी भी शुक्र ही है। माता की कृपा से नवरात्रि के दौरान इन्हें संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेंगी, जिससे इनकी चिंता दूर हो जाएगी। पुराने इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। स्टूडेंट् को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। कुछ मिलाकर ये समय इनके पक्ष का बना रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा 22 मार्च को, क्यों खास ये पर्व, क्या आप जानते हैं इससे जुड़ी इन 4 परंपराओं का कारण?


Mata Ke Bhajan: माता के ये 10 भजन झूमने को कर देंगे मजबूर, इनके बिना अधूरा है चैत्र नवरात्रि का ये उत्सव


Ugadi 2023: दक्षिण भारत में इस नाम से मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, खाई जाती है ये खास चटनी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Photos on

Recommended Stories