
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई व्रत किए जाते हैं, इनमें प्रदोष व्रत भी एक है। ये व्रत हर महीने के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 जून, गुरुवार को है। इस दिन गुरु प्रदोष व्रत किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
15 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 June 2023)
15 जून 2023, दिन गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 08:32 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन गुरु प्रदोष का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को भरणी नक्षत्र दोपहर 02.12 तक रहेगा, इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर राहू 02:07 से 03:48 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, ऐसा होते ही बुधादित्य नाम का राजयोग समाप्त हो जाएगा। शाम को चंद्रमा भी राशि बदलकर मेष से वृषभ में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में रहेंगे।
15 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jun 15 3:13 AM
चन्द्रास्त - Jun 15 4:45 PM
अभिजीत मुहूर्त – 12:00 PM – 12:54 PM
15 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:44 AM – 7:25 AM
कुलिक - 9:06 AM – 10:46 AM
दुर्मुहूर्त - 10:13 AM – 11:06 AM और 03:34 PM – 04:28 PM
वर्ज्यम् - 02:39 AM – 04:19 AM
ये भी पढ़ें-
Adipurush: राजा जनक ने अपनी पुत्री का नाम सीता ही क्यों रखा? देवी के ये 10 नाम भी हैं प्रसिद्ध
Adipurush: कैसे दिखते थे भगवान श्रीराम, कैसा था उनका रंग-रूप? जानें वाल्मीकि रामायण से
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।