Aaj Ka Panchang 16 जून 2023: आज करें शिव चतुर्दशी व्रत, दोपहर 12 बजे से शुरू होगा अभिजीत मुहूर्त

Published : Jun 16, 2023, 05:30 AM IST
Panchang-16-June-2023

सार

16 जून, शुक्रवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव चतुर्दशी व्रत किया जाता है। इसे मासिक शिवरात्रि भी कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जून, शुक्रवार को है। इसलिए इसी दिन ये व्रत किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

16 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 June 2023)
16 जून 2023, दिन शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 08:40 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो रात अंत तक रहेगी। इस दिन शिव चतुर्दशी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 03.07 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बनेंगे। इनके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को सूर्य मिथुन राशि में, चंद्रमा वृषभ में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में रहेंगे।

16 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jun 16 3:53 AM
चन्द्रास्त - Jun 16 5:44 PM
अभिजीत मुहूर्त – 12:00 PM – 12:54 PM

16 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:48 PM – 5:29 PM
कुलिक - 7:25 AM – 9:06 AM
दुर्मुहूर्त - 08:26 AM – 09:19 AM और 12:54 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 07:59 AM – 09:40 AM



ये भी पढ़ें-

Unique Temple:अनोखा है 6 मंदिरों का भोग, कहीं चढ़ाते शराब तो कहीं डोसा


swapna shastra: 7 सपने जो देते हैं मौत का संकेत!


Adipurush: लंका में रहते हुए देवी सीता ने क्या खाया, उनके वस्त्र गंदे क्यों नहीं होते थे?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज