Aaj Ka Panchang 18 जून 2023: आज करें आषाढ़ अमावस्या का स्नान-दान, जानें राहुकाल का समय

Published : Jun 18, 2023, 05:30 AM IST
Sunday-Panchang

सार

18 जून, रविवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:30 से 7:10 तक रहेगा। 

उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, एक महीने के दो पक्ष होते हैं जिन्हें शुक्ल और कृष्ण पक्ष कहा जाता है। बोलचाल की भाषा में शुक्ल पक्ष को उजाला और कृष्ण पक्ष को अंधेरा कहा जाता है। इस बार आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष 19 जून से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक रहेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

18 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 June 2023)
18 जून 2023, दिन रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 10:07 तक रहेगी, इसके बाद आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन आषाढ़ अमावस्या तिथि से संबंधित स्नान-दान किया जाएगा। रविवार को मृगशिरा नक्षत्र शाम 06.00 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:30 से 7:10 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मिथुन राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में रहेंगे।

18 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:10 PM
चन्द्रोदय - Jun 18 5:26 AM
चन्द्रास्त - Jun 18 7:39 PM

18 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:27 PM – 2:08 PM
कुलिक - 3:49 PM – 5:30 PM
दुर्मुहूर्त - 05:22 PM – 06:16 PM
वर्ज्यम् - 03:14 AM – 04:58 AM


ये भी पढ़ें-

Adipurush: आदिपुरुष मूवी के पहले ही सीन में दिखा बड़ा ब्लंडर, रावण ने ब्रह्मा से मांगा था ये ‘वरदान’ दिखाया कुछ और


Shani Upay: 18 जून से शनि होगा वक्री, 7 उपाय बचा सकते हैं बर्बादी से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज