
उज्जैन. नवरात्रि देवी आराधना का पर्व है। ये पर्व साल में 4 बार मनाया जाता है, लेकिन आमजन सिर्फ दो नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं जो चैत्र और आश्विन मास में मनाई जाती है। इनके अलावा 2 गुप्त नवरात्रि भी साल में मनाई जाती है। इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है जो 30 मार्च तक मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
26 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 March 2023)
26 मार्च 2023, दिन रविवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 04:33 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा, इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 02.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:05 से 6:36 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
26 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 26 9:28 AM
चन्द्रास्त - Mar 26 11:24 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 से 12:56
26 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:05 PM
दुर्मुहूर्त - 04:59 PM – 05:47 PM
वर्ज्यम् - 06:58 AM – 08:40 AM
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।