MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Surya Gochar 2024: खत्म हुआ सूर्य-शनि का अशुभ योग, 3 राशि वालों का बढ़ेगा गुड लक-जेब में आएगा पैसा

Surya Gochar 2024: खत्म हुआ सूर्य-शनि का अशुभ योग, 3 राशि वालों का बढ़ेगा गुड लक-जेब में आएगा पैसा

Surya Gochar 2024: 14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृष में आ चुका है। ऐसा होते ही सूर्य-शनि का अशुभ योग भी खत्म हो चुका है। सूर्य के राशि परिवर्तन होने से कुछ राशि वालों के बुरे दिन खत्म हो चुके हैं। 

2 Min read
Manish Meharele
Published : May 16 2024, 11:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
खत्म हुआ शनि सूर्य का अशुभ योग
Image Credit : adobe stock

खत्म हुआ शनि-सूर्य का अशुभ योग

Surya May 2024 Rashifal: पिछले दिनों यानी 14 मई को सूर्य मेष से निकलकर वृष राशि में आ चुका है। सूर्य के वृष राशि में आने से कुछ राशि वालों के बुरे दिन खत्म हो चुके हैं। अब इन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 14 अप्रैल से सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ रही थी, जिससे कुछ राशि के लोगों के लिए विवाद की स्थिति बन रही थी। 14 मई को सूर्य के वृष राशि में आते ही उन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां…

24
वृष वालों को खत्म होंगे बुरे दिन
Image Credit : Asianet News

वृष वालों को खत्म होंगे बुरे दिन

इस राशि वालों के बुरे दिन सूर्य के राशि बदलते ही खत्म हो चुके हैं। किस्मत के साथ मिलेगा। अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। समाज में इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति भी सफव है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई संपत्ति या वाहन भी खरीद सकते हैं। व्यर्थ के कामों से छुटकारा मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है।

34
सिंह वालों का बढ़ेगा गुड लक
Image Credit : Asianet News

सिंह वालों का बढ़ेगा गुड लक

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों का गुड लक बढ़ने से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी इस समय बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। समस्याओं का अंत होगा। कोई मंहगा उपहार भी मिलेगा।

44
धनु वालों को होगा फायदा
Image Credit : Asianet News

धनु वालों को होगा फायदा

इस राशि वालों के लोगों को नौकरी-बिजनेस आदि में बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। जो लोग इस समय राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ कम हो सकती है। नौकरी के टारगेट समय पर पूरे होने से वर्क प्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। सेहत में भी काफी सुधार होगा।

ये भी पढ़ें-

Budhwa Mangal 2024 Dates: क्या होता है बुढ़वा या बड़ा मंगल, 2024 में कब है? जानें महत्व और कथा


Sita Navmi 2024: राजा जनक ने अपनी पुत्री का नाम ‘सीता’ ही क्यों रखा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved