
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। इनका वाहन मेष है। इन्हें क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। भूमि, भवन आदि पर इनका प्रभाव माना जाता है। (Mangal Rashifal 2023) मंगल जब मकर या मीन राशि होता है तो विशेष शुभ प्रभाव डालता है। मंगल ग्रह 3 अक्टूबर, मंगलवार को कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में मंगल 16 नवंबर तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए मंगल के राशि परिवर्तन का किस राशि पर क्या असर होगा…
मेष राशि
किसी बात को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बनेगी। प्रेम सम्बन्ध पहले से बेहतर होंगे। अपने लोगों के साथ लगाव बढ़ सकता है। नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि
आपके अन्दर भरपूर ऊर्जा रहेगी, जिसका आप सदुपयोग कर पाएंगे। करियर के मामलों में सफलता मिलेगी। दूसरों की सहायता करने का मौका मिलेगा। नए कार्य करेंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिल पायेगा।
मिथुन राशि
कुछ नए काम करने का मौका मिलेगा। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उन्हें फायदा होगा। कलात्मक तथा रचात्मक कामों में मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान रहेगा।
कर्क राशि
आपके लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। किसी के साथ बात करते समय अपने आप का संतुलन बनाये रखें। इस समय आपके अंदर की भावनात्मक शक्ति बढ़ जाएगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं।
सिंह राशि
दैनिक जीवन में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके साथ बेहतर होगा, अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न करें ।
कन्या राशि
विचारों में परिपक्वता आएगी। मंगल आपके अन्दर भरपूर उर्जा प्रदान करेगा। लव रिलेशन में टकराव की स्थिति बनेगी। परिवार में विवाद होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। इनकम के स्त्रोत बढ़ सकते हैं।
तुला राशि
अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। बेवजह की बातों में न पड़ें। पत्नी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ जायेगा। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। सुख-सम्पति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि
आपकी सामाजिक छवि ख़राब हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य आपका प्रभावित रहेगा। पत्नी के साथ मतभेद होगा।
धनु राशि
इस अवधि में आपकी इच्छाएं बढ़ सकती हैं। धन-दौलत में इजाफा होगा। इनकम के सोर्स भी बढ़ सकते हैं। विधार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कानून से सम्बंधित मामलों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
आपका साहस बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। अधिकारियों का साथ मिलेगा। भूमि-भवन का बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट् को ज्याद मेहनत करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि
धर्म के कार्य में पैसा खर्च होगा। कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिल सकता है। विधार्थियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सेहत ठीक रहेग। परिवार में अनबन रहेगी।
मीन राशि
उच्च शिक्षा का तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय बेहतर रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय बेहतर रहेगा। अपने धन के बारे में किसी से बातें शेयर न करें। बच्चों से सुख मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2023: श्राद्ध पक्ष में क्या दान करने से होता है धन लाभ?
Diwali 2023 Date: 2 दिन रहेगी कार्तिक अमावस्या, कब करें लक्ष्मी पूजा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।