March 2024 Monthly Horoscope: मेष-कर्क वाले खरीदेंगे नई संपत्ति-आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना? जानें मासिक राशिफल से

March 2024 Masik Rashifal: साल 2024 का तीसरा महीना मार्च शुरू हो चुका है। ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लकी यानी शुभ फल देने वाला रहेगा, नहीं कुछ लोगों के लिए परेशान करने वाला।

 

Manish Meharele | Published : Mar 1, 2024 4:08 AM IST

Masik Rashifal March 2024: मार्च 2024 शुरू हो चुका है। इस महीने में अनेक छोटे-बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने का प्रभाव हर व्यक्ति पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ग्रहों की ये स्थिति शुभ रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। इस महीने सूर्य, चंद्रमा, मंगल और बुध सहित अन्य ग्रहों की स्थितियों में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा मार्च 2024…

मेष राशिफल मार्च 2024 (Horoscope for Aries March 2024)
इस महीने आपको बहन-भाइयों से सहयोग मिलेगा और आप एक नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए ये महीना बहुत ही खास रहेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस महीने ये काम पूरा हो सकता है। इस महीने आपको तला-भुना खाने से बचना होगा, नही तो पेट के रोग परेशान करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशिफल मार्च 2024 (Horoscope for taurus March 2024)
इस महीने किसी गलतफहमी के कारण पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना सामान्य फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील इस महीने में हो सकती है। शिक्षा और करियर के मामलों में अच्छे परिणाम मिलने से खुशी होगी। आमदनी पहले से ज्यादा हो सकती है। संतान प्राप्ति के योग भी इस महीने में बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल मार्च 2024 (Gemini Horoscope March 2024)
इस महीने भूमि-भवन संबंधी सौदों में न उलझें तो अच्छा रहेगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। ख़र्चों में अचानक बढ़ोत्तरी हो सकती है। अटका हुआ पैसा भी इस महीने वापस मिलने की उम्मीद है। पैरों के रोग इस महीने परेशान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

कर्क राशिफल मार्च 2024 (Cancer Horoscope March 2024)
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को शुभ फल मिलेंगे। बिजनेस में ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो हानि हो सकती है। सर्दी-खांसी की समस्या इस महीने बनी रहेगी। आप किसी वजह से मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे। पहले की गई मेहनत का लाभ आपको इस महीने मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोग प्रभाव बनाने में सफल रहेंगे। यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशिफल मार्च 2024 (Leo Horoscope March 2024)
लव लाइफ के लिए ये महीना बहुत ही खास रहेगा, इस समय आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। पेट से संबंधित समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच दस्त आदि हो सकती हैं। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा, इससे फायदा भी होगा। बिजनेस में प्रगति होगी। महीने के मध्य में किसी दोस्त से नोंक-झोंक हो सकती है। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा।

कन्या राशिफल मार्च 2024 (Virgo Horoscope March 2024)
इस महीने आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह महीना सामान्य रहने वाला है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे आप एक सफल लीडर के रूप में उभरकर सामने आएंगे।

तुला राशिफल मार्च 2024 (Libra Horoscope March 2024)
इस महीने आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा, नहीं तो पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार को लेकर मानसिक तनाव रहेगा, कोई बड़ी डील हाथ से निकल भी सकती है। रियल एस्टेट यानी भूमि-भवन का काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त फायदा मिलेगा। इस समय की गई यात्राओं से किस्मत भी चमकेगी।

वृश्चिक राशिफल मार्च 2024 (Scorpio Horoscope March 2024)
मार्च 2024 में परिवार में किसी से आपका मनमुटाव हो सकता है। काम के सिलसिले में बार-बार बाहर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशानी महसूस करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह महीना अच्छा है। इस महीने विद्यार्थियों को भी अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले अटक सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट, मोच लगने के योग हैं।

धनु राशिफल मार्च 2024 (Sagittarius Horoscope for March 2024)
इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए इस महीने अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। बिजनेस के लिए ये महीना ठीक नहीं है, नौकरी बदलने का विचार फिलहाल मन से निकाल दें। रिश्तों में विवाद या अलगाव की संभावना बन रही है, इसलिए अनावश्यक विवादों को बढ़ने न दें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशिफल मार्च 2024 (February Capricorn March 2024)
इस महीने पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वर्क प्लेस पर खुशनुमा माहौल रहेगा। पुराने वाहन पर अधिक पैसा खर्च करने से अच्छा है कि नया खरीद लें। घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी में जिम्मेदारियों से भागने का भाव रहेगा, इससे बचें।

कुंभ राशिफल मार्च 2024 (February Aquarius March 2024)
इस महीने आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे, नहीं तो नुकसान हो सकता है। इस महीने आपको मनचाही नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। सामाजिक कामों में योगदान के चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई अनचाहा मेहमान आने से परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल मार्च 2024 (pisces horoscope March 2024)
इस महीने आपको निवेश में लाभ होगा। ये समय बिजनेस के विस्तार के लिए काफी अच्छा है। इस महीने की गई थोड़ी सी मेहनत से भी आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। सेहत पहले से काफी ठीक रहेगी। ससुराल पक्ष से अचानक धन प्राप्ति के संकेत हैं। लव लाइफ ठीक रहेगी। संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024 पर महादेव को कौन-सी 5 चीजें जरूर चढ़ाएं?


Mahashivratri 2024: त्रिदेवों का स्वरूप है ये ज्योतिर्लिंग, ‘खास’ पूजा करवाने दूर-दूर से आते हैं लोग, जुड़े हैं और भी कईं रहस्य


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

 

Share this article
click me!