February 2024 Monthly Horoscope: इस महीने किसे मिलेगी मनचाही नौकरी-कौन इन्वेस्टमेंट करने से बचें? जानें मासिक राशिफल से

February 2024 Masik Rashifal: साल 2024 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। ये महीना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा सहित कईं ग्रह राशि बदलेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Feb 1, 2024 5:29 AM IST

उज्जैन. फरवरी 2024 में कईं बड़े और छोटे ग्रह राशि बदलेंगे। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। किसी के लिए ये ग्रह परिवर्तन शुभ दिन लेकर आएंगे तो कुछ के लिए अशुभ। वहीं फरवरी में कईं बड़े व्रत-त्योहार भी मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2024…

मेष राशिफल फरवरी 2024 (Horoscope for Aries February 2024)
फरवरी 2024 में बिजनेस करने वाले लोगों की इनकम बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है नहीं तो पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मीडिया, लेखन और कला से जुड़े लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशिफल फरवरी 2024 (Horoscope for taurus February 2024)
इस महीने सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए ये महीना सामान्य रहेगा। प्राइवेट नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। संभव है कि इस महीने में आपको नई मनचाही नौकरी मिल जाए। इस महीने में आप परिवार की खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। पत्नी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये महीना आपके कामकाज में मजबूती लाएगा।

मिथुन राशिफल फरवरी 2024 (Gemini Horoscope February 2024)
इस महीने बिजनेस से जुड़े नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं वहीं पुराने विवाद भी खत्म होंगे। वर्तमान नौकरी से परेशान हैं तो नई नौकरी इस महीने मिल सकती है। पत्नी के कारण मानसिक रूप से भी थोड़े परेशान हो सकते हैं, इसलिए कुछ मामलों में समझौता करना ही बेहतर रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

कर्क राशिफल फरवरी 2024 (Cancer Horoscope February 2024)
इस महीने राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। ज्यादा सोच-विचार करने से हाथ आया अच्छा रिश्ता हाथ से निकल सकता है। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। वर्क प्लेस पर सकारात्मक माहौल रहेगा। अधिक सोचने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रहना होगा। कोई भी नया निवेश सोच-समझकर करें तो ही बेहतर रहेगा।

सिंह राशिफल फरवरी 2024 (Leo Horoscope February 2024)
इस महीने बिजनेस में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। पुरानी बीमारी खत्म होगी, जिससे राहत महूसस करेंगे। यदि आप मीडिया में हैं तो वाणी आपको ऊंचा स्थान दिलाएगी। इस महीने वाहन या भवन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। किसी जरूरी काम से बाहर जाने की प्रबल संभावना है। लव लाइफ में मधुरता आएगी। वर्कप्लेस पर राजनीति से दूर रहें।

कन्या राशिफल फरवरी 2024 (Virgo Horoscope February 2024)
लव लाइफ के लिए ये महीना खास रहेगा। इस महीने आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें, नहीं तो घाटा हो सकता है। गले में दर्द की शिकायत हो सकती है। इस महीने सोच-समझकर निवेश करना चाहिए या निवेश करने से बचना चाहिए। धन लाभ के लिए भी यह माह अच्छे संकेत दे रहा है। किसी रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है।

तुला राशिफल फरवरी 2024 (Libra Horoscope February 2024)
पहले किए गए निवेश का फायदा इस महीने मिल सकता है। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। अगर आप इस समय प्यार में हैं तो इस रिश्ते से जल्दी ही उब सकते हैं। बिजनेस के चलते देश-विदेश की यात्रा पर जाना होगा। इस महीने वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, चोट-मोच के योग बन रहे हैं। संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल फरवरी 2024 (Scorpio Horoscope February 2024)
इस महीने आप जो भी इन्वेस्टमेंट करें, उसमें परिवार वालों की सलाह जरूर लें। सेहत की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता, पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। बिजनेस और नौकरी के लिहाज से समय अनुकूल है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशिफल फरवरी 2024 (Sagittarius Horoscope for February 2024)
इस महीने पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। वाहन सावधानी से चलाएं और रिस्की कामों से भी बचें, नहीं तो किसी घटना-दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। इस महीने की गई यात्रा बेहद शुभ परिणाम देगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशिफल फरवरी 2024 (February Capricorn Horoscope 2024)
अगर आपको कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन तो इस महीने इसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में अनबन रहेगी, साथ ही पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना इस महीने करना पड़ सकता है। काम में की गई लापरवाही महंगी पड़ सकती है। अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

कुंभ राशिफल फरवरी 2024 (February Aquarius Horoscope 2024)
इस महीने दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को धोखा मिलेगा। अटकी हुई बिजनेस डील इस महीने पूरी हो सकती है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। इस महीने आपका रोमांटिक जीवन खाफी खास रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से गुड न्यूज मिलेगी।

मीन राशिफल फरवरी 2024 (pisces horoscope February 2024)
इस महीने अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों की उपेक्षा आपको दुखी कर सकती हैं। लव पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। त्वचा, पेट और हृदय से जुड़ा कोई रोग इस महीने आपको परेशान कर सकता है।


ये भी पढ़ें-

Gyanvapi: कौन-से हैं वो 5 ‘निशान’, जिन्होंने खोला ज्ञानवापी का रहस्य?


ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हुई पूजा, जानें कौन थे ‘महर्षि व्यास’?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!