Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर 2023 को कौन जा सकता है धार्मिक यात्रा पर-किसे मिलेगी बुरी खबर? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 24 October 2023: 24 अक्टूबर, मंगलवार को पहले उत्पात, शतभिषा, गण्ड और वृद्धि नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:00 से शाम 04:25 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Oct 23, 2023 8:02 AM IST / Updated: Oct 24 2023, 07:08 AM IST

Daily Rashifal 24 October 2023: 24 अक्टूबर, मंगलवार को मेष राशि वालों की मुलाकात पुराने मित्रों से होगी, इनके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। वृषभ राशि वाले सावधान रहें, इनकी घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है और कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। कर्क राशि वाले जल्दबाजी में कोई काम न करें, इन्हें उधार दिया पैसा मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप अपने किए गए प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे। दैनिक जीवन आरामदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। नया काम करने से पहले परिवार वालों की सलाह जरूर लें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

Latest Videos

वृष राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
नया इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन बेहतर है। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। मशीनरी का काम करने वाले लोग ध्यान रखें, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
भौतिक सुख साधनों पर पैसा खर्च होगा। इन्वेस्टमेंट करते समय अनुभवी लोगों से संपर्क करें। सेहत बिगड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के काम बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। परिवारिक जीवन बेहतर नहीं रहेगा। कोई बुरी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नारंगी

कर्क राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज कहीं यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा होगी। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

सिंह राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा। दोस्तों की मदद से मुश्किल काम आसान हो जाएंगे। सामाजिक कामों में रूचि बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

कन्या राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज का दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन खाने को मिलेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है। फायदे के चक्कर में गलत कामों में इन्वेस्ट न करें। आज आपके साथ धोखा हो सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे

वृश्चिक राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बैंकिंग और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

धनु राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव पर जा सकते हैं। नए कामों में इन्वेस्टमेंट न करें। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद आज मिल सकता है। काम करते समय जल्दबाजी न करें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा

मकर राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आय ठीक-ठाक बनी रहेगी। सट्टे और लॉटरी से दूर रहें नहीं तो कर्ज में उलझ सकते हैं। बेवजह का खर्च बढ़ सकता है। आपके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा। आपके अनुसार कार्य नहीं होने के कारण मन में खिन्नता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
नए बिजनेस की योजना आज बन सकती है। सामाजिक कार्यों से लाभ मिलेगा। इनकम के नए सोर्स आज बन सकती है। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। पिता के सहयोग से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। भूमि सम्बंधित विवाद खत्म होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरी

मीन राशिफल 24 अक्टूबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज परिस्थिति आपके अनुकूल रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं आपके अधिकारियों का फुल सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। स्थाई संपत्ति का लाभ होगा।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- पीला


ये भी पढ़ें-

दशहरे पर दिख जाए ये ‘पक्षी’ तो समझ लो चमकने वाली है किस्मत!


कहीं दागते रावण को गोली-कहीं करते पूजा, अजब-गजब हैं ये 5 परंपराएं


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर