बिना हाथ-पैर वाले शख्स की ड्राइविंग से शॉक्ड रह गए Anand Mahindra, कंपनी की तरफ से दिया बड़ा ऑफर

बिजनेसमैन Anand Mahindra वीडियो को देखकर सन्न रह गए हैं, उन्होंने कहा कि ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी हैं। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 28, 2021 7:09 AM IST / Updated: Dec 28 2021, 02:16 PM IST

ऑटो डेस्क, Anand Mahindra was surprised to see the courage of the Divyang : ऑटो सेक्टर के दिग्गज बिजनेसमैन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक दिव्यांग जिसके हाथ-पैर नहीं हैं। ये शख्स एक मॉडिफाइड रिक्शा चलाते दिख रहा है। इस वीडियो में दिव्यांग को अपने शरीर से ज्यादा हुनर और क्षमता पर भरासा है। इस वीडियो को देखकर आनंद महिंद्रा बेहद भी बेहद उत्साहित हुए हैं। 

आनंद महिंद्रा हो गए चकित
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा वीडियो को देखकर सन्न रह गए हैं, उन्होंने कहा कि ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी हैं। आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए अपनी कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस शख्स के संबंध में जानकारी जुटाएं और उन्हें इसे अवगत कराएं।  
 

शरीर नहीं हौंसला बनी ताकत
1 मिनट 7 सेकेंड के वीडियो में बिना हाथ-पैरों का ये दिव्यांग व्यक्ति भीड़भाड़ वाली सड़कों पर अपनी मॉडिफाइड रिक्शा को बड़े ही इत्मिनान और विश्वास के साथ चला रहा है। इसमें वह अपने कंधों से गाड़ी के हैंडल को ऑपरेट करता है।  इसने अपने शरीर के मुताबिक गाड़ी को मॉडिफाई  किया हुआ है।  वीडियो में ये व्यक्ति कहता है वो इस गाड़ी को 5 साल से चला रहा है। उसके घर में पत्नी के अलावा 2 छोटे बच्चे भी हैं। उसके पिता वृद्ध हो चुके हैं। ये दिव्यांग शख्स परिवार के पालन-पोषण करने के लिए इस गाड़ी के जरिए अपना रोजगार चलाता है। 

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "ये वीडियो आज मेरी टाइमलाइन पर मिला है, यह नहीं पता कि यह कितना पुराना है, या यह कहां का वीडियो है, लेकिन मैं इस सज्जन से चकित हूं, जिसने न केवल अपनी शारीरिक चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उसके लिए आभारी भी है." 

दिव्यांग की तलाश में जुटे आनंद महिंद्रा 

आनंद महिंद्रा ने Mahindra Logistics को टैग करते हुए कहा है कि क्या वे इस शख्स को महिंद्रा के लास्ट माइल डिलीवरी प्रोजेक्ट में बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं? आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक शख्स ने कहा है कि उसने इस शख्स को दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र महरौली के आसपास देखा है। लेकिन उसे इसके सही ठिकाने के बारे में नहीं पता है।  आनंद महिंद्रा की टीम अब इस शख्स की तलाश करने में जुटी है।  

 


साढ़े चार लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को ट्विटर पर मंगलवार दिन के 2 बजे तक साढ़े चार लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 5440 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। 31 हजार से ज्यादा लोगों वीडियो को लाइक किया है। आनंद महिंद्रा के 8.5 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हैं, आनंद महिंद्रा अक्सर प्रतिभाओं को प्रमोट करने  के लिए उनके वीडियो शेयर करते हैं।

ये भी पढ़ें-
TVS XL100 लोडिंग के साथ देता है शानदार सवारी, ऑफरोड भी मिलता है दमदार परफारमेंस, देखें फीचर और कीमत
Maruti Suzuki कारों की कीमत कम उस पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 1 जनवरी से बढ़ जाएंगी कीमतें
Round up 2021 : इस साल हर एक मिनट 2 ईवी की हुई सेल, इस राज्य और इस कंपनी ने बनाया रिकॉर्ड
Hero की Electric-MTB साइकिल में मिलेगा बाइक की राइड का अहसास, देखें Hero F2i और Hero F3i के
ब्रिटिश कंपनी ने देश में लॉन्च किया ​​Electric Scooter Electa, दमदार ICE इंजन के साथ मिलेंगे लेटस्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!